ssc cgl kya hai : SSC द्वारा भारत में कई अलग-अलग तरह की परीक्षाएं आयोजित की जाती है। इन्हीं में से एक कंपटीटिव एग्जाम CGL भी है, जिसका आयोजन SSC द्वारा किया जाता है। इसे हम SSC CGL के नाम से जानते हैं। SSC CGL के एग्जाम को पास करना हर छात्र का सपना होता है। परंतु कई छात्र आज भी यह नहीं जानते हैं कि ssc cgl kya hai? जिसके कारण वे SSC CGL के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अपना करियर नहीं बना पाते हैं।
तो आइए छात्रों के सपनों को उड़ान देते हुए SSC CGL से संबंधित संपूर्ण जानकारियां प्राप्त करते हैं साथ ही हम SSC CGL 2023 एग्जामिनेशन और सिलेबस के बारे में भी जानकारियां प्राप्त करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं-
SSC क्या है?
SSC CGL के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले हम आपको SSC के बारे में बता देते हैं। SSC 1 संस्था है जो कि भारत में कई अलग-अलग विभागों मंत्रालयों और संगठनों में योग्य कैंडिडेट्स के चयन करने के लिए परीक्षा का आयोजन करती है।
SSC का फुल फॉर्म स्टाफ सिलेक्शन कमीशन है जिसके नाम से ही यह पता चलता है कि इसका कार्य योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। SSC सभी तरह के ग्रुप्स के लिए जैसे बी सी और डी से लेकर 20 से अधिक तरह की जॉब प्रोफाइल के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति करती है।
SSC CGL क्या है? (ssc cgl kya hai)
CGL का फुल फॉर्म कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल एग्जाम (Combined Graduate Level) है। इसका संचालन SSC यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Staff selection Commission) द्वारा किया जाता है इसीलिए इसे SSC CGL भी कहते हैं।
SSC CGL परीक्षा के अंतर्गत कई तरह की पोस्ट शामिल होते हैं जैसे असिस्टेंट और डेट ऑफिसर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर इत्यादि। और इसके लिए SSC CGL का एग्जाम देकर छात्र ऐसे पदों पर भर्ती किए जाते हैं।
SSC CGL ग्रेजुएट लेवल एग्जाम है जिसके अंतर्गत एग्जाम को पास कर के छात्र Level A और Level B के मंत्रालयों में जॉब कर सकते हैं।
SSC CGL ke liye Qualification in hindi
जो भी छात्र SSC CGL की परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें SSC CGL Ki Eligibility Criteria को पूरा करना होगा, जो कि इस प्रकार है –
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा अपना ग्रेजुएशन पूरा किया हो।
- आवेदक किसी भी स्ट्रीम से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर सकता है।
- SSC CGL के लिए आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 27 वर्ष निर्धारित की है।
- SSC CGL के अलग-अलग विभागों के लिए कुछ अलग अलग कंप्यूटर कोर्स की डिग्री मांगी जाती है इसलिए आप जिस भी विभाग में जॉब करना चाहते हैं उससे संबंधित कंप्यूटर कोर्स भी जरूर कर ले। जैसे – O Level, CCC इत्यादि।
यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर कैसे बने? पायें पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें: BFA Course क्या है और कैसे करें?
यह भी पढ़ें: D Pharma के बाद कौन सी नौकरी करें?
यह भी पढ़ें: GDA nursing course क्या है और कैसे करे?
यह भी पढ़ें: ANM Course क्या है और कैसे करे?
यह भी पढ़ें: पुलिस इंस्पेक्टर कैसे? बने पाए पूरी जानकारी
SSC CGL का Syllabus
SSC CGL से संबंधित योग्यता जान लेने के पश्चात अब हम SSC CGL Syllabus की जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
दरअसल SSC CGL की परीक्षा को चार भागों टीयर I, टीयर II, टीयर III और टीयर IV में विभाजित किया गया है। इसी प्रकार SSC CGL का सिलेबस भी चार भागों में विभाजित है जोकि टियर I से लेकर टियर IV तक है।
नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से आफ SSC CGL सिलेबस जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –
Tier 1 | Tier 2 | Tier 3 | Tier 4 |
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग विषय | अंग्रेजी व्याकरण औरगद्यांश वैकल्पिक | अंग्रेजी और हिंदी भाषा में लेखन शैली का परीक्षण | Data Entry Skill Test |
सामान्य जागरूकता | जनरल स्टडीज (अर्थशास्त्र और वित्त) | Computer Proficiency Test | |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | स्टैटिस्टिक्स | ||
अंग्रेजी गद्यांश | क्वांटिटेटिव एबिलिटीज |
SSC CGL Exam Pattern
SSC CGL की परीक्षा 4 चरणों में विभाजित है और यह परीक्षा 4 चरणों में ही पूरी होती है।
- Tier-1 एग्जाम पैटर्न
SSC CGL के tier-1 फॉर्मेट में 100 प्रश्न होते हैं। जिसमें चारों विषयों में प्रश्नों की संख्या 25 25 होती है। यह Computer based exam होता है, जिसे पूरा करने के लिए कुल 1 घंटे का समय दिया जाता है।
आपको हर सही उत्तर देने पर 2 अंक मिलते हैं और यदि आपने कोई गलत उत्तर दिया है तो उस पर आप की नेगेटिव मार्किंग की जाती है जिसमें एक बटे चार अंक काट लिए जाते हैं।
- Tier-2 एग्जाम पैटर्न
यह परीक्षा भी कंप्यूटर बेस्ड होती है जिसके अंतर्गत कुल प्रश्नों की संख्या सा होती है। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।
सही उत्तर देने पर आपको 2 अंक प्राप्त होते हैं वही अगर आपने किसी प्रश्न का गलत उत्तर दिया तो आपकी Negative Marking की जाएगी और ¼ अंक काट लिए जाएंगे।
- Tier–3 एक्जाम पेटर्न
टियर 3 एक्जाम computer based नहीं होता है। यह Written एग्जाम होता है, जिसके अंतर्गत आपको Application, Essay, Letter इत्यादि लिखने के लिए दिए जाते हैं। यह परीक्षा को पूरा करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है।
- Tier-4 एग्जाम पैटर्न
इसके अंतर्गत Computer skills को मापा जाता है, जिसके अंदर डाटा एंट्री स्किल टेस्ट और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: पीएचडी कोर्स क्या है और कैसे करे?
यह भी पढ़ें: डोमिसाइल सर्टिफिकेट क्या है और कैसे बनाये?
यह भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक करने के फायदे क्या है?
यह भी पढ़ें: रेलवे में क्लर्क कैसे बने?
यह भी पढ़ें: सीएमए कोर्स क्या है कैसे करे?
यह भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के बाद कौन सी गवर्नमेंट जॉब करते है?
यह भी पढ़ें: B.ed कोर्स क्या है कैसे करे?
यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस में जॉब कैसे पायें?
SSC CGL में कौन कौन सी पोस्ट होती है?
SSC CGL के अंतर्गत कई अलग-अलग डिपार्टमेंट होते हैं जिसमें अलग-अलग पोस्ट्स रखी गई है।
- असिस्टेंट ऑडिट ऑफीसर
- इंस्पेक्टर
- असिस्टेंट इन MEA
- सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर
- प्रीवेंटिव ऑफीसर
- असिस्टेंट इंफोर्समेंट ऑफिसर
- CVC
- AFHQ
- सीबीआई ऑफिसर
- सब इंस्पेक्टर असिस्टेंट इन अदर मिनिस्टरीज
- जूनियर स्टैटिसटिकल ऑफीसर
- असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर
- ऑडिटर टैक्स
- असिस्टेंट इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स
- CAG
- सीजीCGDAडीए
- CBDT
- सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट
- अप्पर डिविजन क्लर्क
- सब इंस्पेक्टर रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया
- डिविजनल अकाउंटेंट
- जूनियर अकाउंटेंट इन मिनिस्ट्री ऑफ डिपार्टमेंट
SSC CGL 2023 परीक्षा की तारीख
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | दिसंबर 2022 |
टियर 1 एडमिट कार्ड रिलीज़ डेट | मई 2023 |
टियर 1 ऑनलाइन परीक्षा | मई 2023 |
टियर 1 रिजल्ट | अगस्त 2023 |
टियर 2 एडमिट कार्ड रिलीज़ डेट | सितंबर 2023 |
टियर 2 ऑनलाइन परीक्षा | सितंबर 2023 |
टियर 2 रिजल्ट | अक्टूबर 2023 |
टियर 3 एडमिट कार्ड रिलीज़ डेट | नवंबर 2023 |
टियर 3 डिस्क्रिप्टिव टेस्ट | नवंबर 2023 |
टियर 3 एडमिट कार्ड रिलीज़ डेट | नवंबर 2023 |
टियर 4 एडमिट कार्ड रिलीज़ डेट | दिसंबर 2023 |
टियर 4 स्किल टेस्ट | दिसंबर 2023 |
टियर 4 रिजल्ट | दिसंबर 2023 |
SSC CGL का एप्लीकेशन फॉर्म फीस कितना है?
यदि आप जानना चाहते हैं कि CGL का फॉर्म भरने में कितना पैसा लगता है तो हम आपको बता दें कि उसका फॉर्म भरने के लिए सामान्य वर्ग और OBC वर्ग के छात्रों को ₹100 का भुगतान करना होता है।
परंतु यदि कोई छात्र महिला है या कोई व्यक्ति ऐसी या एसटी वर्ग से संबंधित है तो उनके लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं लगेगा।
SSC CGL की सैलरी कितनी होती है?
SSC CGL के अंतर्गत सभी अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित किए गए हैं। परंतु हम यहां पर अगर औसतन वेतन की बात करें तो कोई भी व्यक्ति शुरुआती समय में सबसे निचले पद के लिए ₹18000 प्रति माह वेतन पा सकता है और अगर हम सबसे उच्च पद की बात करें तो ₹250000 तक का वेतन भी प्राप्त किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: वन विभाग में जॉब कैसे पायें
यह भी पढ़ें: ssc cgl क्या है और कैसे करे?
यह भी पढ़ें: M.A Course क्या है और कैसे करें?
यह भी पढ़ें: NTT course क्या है कैसे करे? पायें पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें: BPSC के लिए qualification क्या है?
SSC CGL की तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताब
तो चलिए हम यहां SSC CGL के लिए बेस्ट बुक्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
- अरिहंत फास्ट ट्रेक ऑब्जेक्टिव अर्थमैटिक
- क्वान्टिटी एप्टीट्यूड फॉर सीईटी बाय अरुण शर्मा
- मैथमेटिक्स – आरडी शर्मा
- ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश बाय एसपी बक्शी
- क्विक लर्निंग ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश बाय आर एस अग्रवाल एंड विकास अग्रवाल
- एनालिटिकल रीजनिंग बाय एमके पांडे
- रामनिवास मथुरिया रीजनिंग
- लॉजिकल रीजनिंग एंड डाटा इंटरप्रिटेशन फॉर सी ए टी वाय नीतीश के सिन्हा
FAQ
SSC CGL से क्या बनते हैं?
SSC CGL से हम इनकम टैक्स ऑफिसर, ऑडिटर इंस्पेक्टर, इत्यादि और भी कई पद प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस से संबंधित जानकारी हमने इस लेख में विस्तार पूर्वक बताई है।
CGL का मतलब क्या होता है?
CGL का मतलब कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम है जिसके अंतर्गत छात्र कई अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं।
SSC CGL में कितनी हाइट चाहिए?
SSC CGL में केवल कुछ मुख्य पदों के लिए ही हाइट की जरूरत होती है। जिसमें 165 सेंटीमीटर की हाइट निर्धारित की गई है।
SSC CGL में कितने पेपर होते हैं?
SSC CGL में कुल 4 परीक्षाएं होती हैं जिनमें से 2 परीक्षाओं में चार-चार पेपर होते हैं।
SSC और SSC CGL में क्या अंतर है?
SSC एक संस्था है जो परीक्षाओं का आयोजन करती है, जबकि CGL एक परीक्षा है, जिस का संचालन SSC संस्था द्वारा किया जाता है।
SSC CGL के लिए कौन सी बुक पढ़े?
SSC CGL के लिए कई तरह की अलग-अलग किताबें हैं, जिसकी जानकारी हमने इस लेख में बताई है।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने जाना कि ssc cgl kya hai? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको SSC CGL से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप इस लेख से संबंधित कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हो तो हमें कमेंट कर सकते हैं।