bed aur btc me antar: लगभग कई छात्र शिक्षक बनने के लिए ग्रेजुएशन के बाद b.ed या BTC कोर्स करना पसंद करते हैं। परंतु कई छात्र bed aur btc me antar नहीं समझ पाते और सही कोर्स को चुनने में गलती कर देते हैं।
तो यदि आप भी bed aur btc me antar नहीं जानते हैं, तो आज के इस लेख में हम b.ed कोर्स और BTC कोर्स के बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे और इन दोनों के बीच में क्या अंतर है उसपर भी चर्चा करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं
B.ed कोर्स क्या है?
B.ed का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ एजुकेशन (Bachelor of Education) होता है। यह एक अंडर ग्रेजुएट डिग्री होती है, जो 2 साल का होता है। इस कोर्स के अंतर्गत छात्रों को टीचर बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। तो यदि आप टीचर बनना चाहते हैं तो आप Graduation करने के बाद b.ed कर सकते हैं। क्योंकि टीचर बनने के लिए यह सबसे जरूरी डिग्री होती है।
यदि आप B.ed कर लेते हैं तो आप Primary कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार रहते हैं। B.ed करना शिक्षक बनने की ओर का पहला कदम होता है। B.ed में कुल 4 सेमेस्टर होते हैं, जिसमें आपको अलग-अलग चीजें शिक्षक बनने से संबंधित सिखाई जाती है।
BTC कोर्स क्या है?
BTC कोर्स भी एक ऐसा कोर्स है, जिसे करके आप अध्यापक बन सकते हैं। BTC कोर्स करके आप सरकारी स्कूल में अध्यापक बन सकते हैं। कोर्स 2017 के बाद से D.El.Ed. बन चुका है। यानी कि अब BTC को D.El.Ed. के नाम से जाना जाएगा।
बीटीसी का फुल फॉर्म बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (Basic Training Certificate) होता था। लेकिन अब जब यह D.El.Ed. कोर्स बन चुका है तो डीएलएड का फुल फॉर्म डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (Diploma in Elementary Education) है।
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी BTC 2 वर्ष का होता है। जिसमें 4 सेमेस्टर होते हैं। इस कोर्स को करने के बाद भी आप एक सरकारी टीचर बन सकते हैं।
- यह भी पढ़ें: BSC nursing के बाद कौन सी सरकारी नौकरी करनी चाहिए?
- यह भी पढ़ें: ADCA कोर्स क्या है कैसे करें? पायें पूरी जानकारी हिंदी में
- यह भी पढ़ें: बिजली विभाग में जूनियर इंजिनियर (JE) कैसे बने?
- यह भी पढ़ें: पटवारी (लेखपाल) कैसे बने? पायें पूरी जानकारी
- यह भी पढ़ें: MBA क्या है कैसे करें?
BTC और B.ed के लिए योग्यता
D.El.Ed./ BTC कोर्स और b.ed कोर्स करने की योग्यताएं एक ही होती है। परंतु यह योग्यता कॉलेज के आधार पर अलग-अलग भी हो सकती है। हम यहां आपको एक सामान्य योग्यता बता रहे हैं जो कि लगभग सभी कॉलेजों द्वारा मांगी जाती है।
- आपने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से ग्रेजुएशन पास किया हो।
- आपका ग्रेजुएशन में 50% तक के अंक होने चाहिए। इन अंको में OBC/ SC/ ST कैटेगरी वालों के लिए छूट भी मिलती है।
- आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष होनी चाहिए।
B.ed और BTC की कोर्स फीस
चलिए b.ed और BTC की कोर्स फीस के बारे में समझ लेते हैं। कई लोग जानना चाहते हैं कि BTC की फीस कितनी है 2022? तो हमें आपको बता दें कि बीएड और बीटीसी की फीस में ज्यादा अंतर नहीं है।
- Private College – यदि आप प्राइवेट कॉलेज से b.ed कर रहे हैं तो कोर्स फीस 51250 रुपए प्रतिवर्ष होती है। वही डीएलएड यानी BTC कोर्स फीस ₹41000 प्रति वर्ष होती है।
- Government College – वहीं अगर आप सरकारी कॉलेज द्वारा b.ed या BTC कोर्स करना चाहते हैं तो BTC कोर्स फीस ₹10200 प्रति वर्ष होगी। वही b.ed के लिए कोर्स फीस 8000 से ₹20000 प्रति वर्ष होगी।
- यह भी पढ़ें: सीएमए कोर्स क्या है कैसे करे?
- यह भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के बाद कौन सी गवर्नमेंट जॉब करते है?
- यह भी पढ़ें: B.ed कोर्स क्या है कैसे करे?
- यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस में जॉब कैसे पायें?
- यह भी पढ़ें: 12th के बाद साइंस स्टूडेंट्स क्या करे?
कोर्स में एडमिशन
B.ed या BTC कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। हर वर्ष यह परीक्षा मई और जून के महीने में ली जाती है। यदि हम यहां बात करें उत्तर प्रदेश की प्रवेश परीक्षा तो उत्तर प्रदेश में b.ed और BTC का Entrance Exam जून 2023 में होगा। वहीं बिहार में b.ed और BTC का एंट्रेंस एग्जाम दिसंबर 2023 में होगा।
आप अपने राज्य की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं कि आपके राज्य में 2023 में किस समय प्रवेश परीक्षाएं हो सकती है।
B.ed के लिए भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज
B.Ed. कोर्स करने के लिए सबसे पहले Entrance Exam को क्लियर कर सकते हैं। या फिर आप किसी प्राइवेट कॉलेज में भी डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं। हम यहां पर आपको b.ed करने के लिए कुछ भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी
- इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
- एमिटी इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन
- महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
- गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी
- लोरेटो कॉलेज, इत्यादि
- यह भी पढ़ें: पुलिस इंस्पेक्टर कैसे? बने पाए पूरी जानकारी
- यह भी पढ़ें: पीएचडी कोर्स क्या है और कैसे करे?
- यह भी पढ़ें: डोमिसाइल सर्टिफिकेट क्या है और कैसे बनाये?
- यह भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक करने के फायदे क्या है?
- यह भी पढ़ें: रेलवे में क्लर्क कैसे बने?
BTC करने के लिए टॉप भारतीय कॉलेज
आप नीचे दिए गए कॉलेज में एडमिशन लेकर BTC कर सकते हैं और अपने अध्यापक बनने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
- बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन
- एमिटी यूनिवर्सिटी
- मुंबई यूनिवर्सिटी
- आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी
- डाइट यूनिवर्सिटी
- जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी
- आर आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट लखनऊ, इत्यादि।
B. ED और BTC में Job Opportunity
B. ED | BTC (D.El.Ed.) |
Primary Teacher (1-5) | Primary Teacher (1-5) |
Junior Teacher (6-8) | Junior Teacher (6-8) |
TGT (9-10) | KVS (PRT) |
PGT (11-12) | |
L.T. Grade | |
NVS (6-12) | |
KVS | |
DSSSB |
B. ed और BTC में अंतर (bed aur btc me antar)
अभी हमने बीएड और बीटीसी कोर्स के बारे में समझा। इस कोर्स को देखकर आपको दोनों कोर्स में कई अंतर जाने को मिले होंगे। परंतु हम यहां आपको टेबल के माध्यम से दोनों कोर्स में अंतर बताने का प्रयास कर रहे हैं ताकि आप आसानी से b.ed और BTC कोर्स में अंतर को समझ पाए।
- B.ed का फुल फॉर्म बैचलर इन एजुकेशन होता है। BTC अब D.El.Ed. बन चुका है, जिसका फुल फॉर्म डिप्लोमा एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स है।
- बीएड एक ग्रेजुएशन डिग्री होती है। जबकि BTC एक डिप्लोमा कोर्स होता है।
- B.ed और BTC दोनों ही कोर्स 2 साल का होता है जिसमें 4 सेमेस्टर होते हैं।
- बीएड और BTC को ग्रेजुएशन के बाद किया जा सकता है।
- बीएड और BTC में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के द्वारा ही लिया जा सकता है।
- बीएड और BTC कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपका ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होना चाहिए।
- B.ed और BTC कोर्स करने के बाद आपको सरकारी अध्यापक बनने के लिए TET और CTET Exam पास करने होते हैं।
- B.ed कोर्स करने के बाद आपको ज्यादा Job Opportunities मिलती है। जबकि D.El.Ed. यानी BTC कोर्स करने के बाद आपको कम जब अप्रेंटिस मिलती है।
- B.ed के अंतर्गत आपको केवल ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त होगी। जिसके कारण आपको वेतन कम मिलता है। वही BTC यानी D.El.Ed. कोर्स के अंतर्गत आपको टीचर बनने की पूर्ण रूप से ट्रेनिंग दी जाती है, और इसमें आपको अधिक वेतन प्राप्त होता है।
- यह भी पढ़ें: एग्रीकल्चर में कौन कौन से सब्जेक्ट होते है
- यह भी पढ़ें: साइंस में कौन कौन सी जॉब होती है?
- यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर कैसे बने? पायें पूरी जानकारी
- यह भी पढ़ें: BFA Course क्या है और कैसे करें?
B ED और बीटीसी में कौन अच्छा है? (b.ed or btc which is better in hindi)
B.ed और BTC के अपने अलग फायदे हैं। साथ ही इसके कुछ दोष भी हैं।
B.ed कोर्स ऐसे लोगों के लिए सबसे ज्यादा बेहतर हो सकता है जिनका बैकग्राउंड एजुकेशनल हो। यानी कि यदि किसी छात्र ने अपना ग्रेजुएशन ऐसे विषयों से किया हो जो स्कूलों में पढ़ाए जाते हैं तो वह b.ed कर सकते हैं। जैसे – इतिहास, गणित, हिंदी इंग्लिश इत्यादि।
वही BTC कोर्स उन सभी के लिए बेहतर है जो एजुकेशनल बैकग्राउंड से नहीं है। यानी कि भारत में कई छात्र ऐसे भी हैं।
जिन्होंने अपने ग्रेजुएशन में B.tech किया हो या अपना ग्रेजुएशन Phycology या अन्य ऐसे विषयों से पूरा किया हो जो स्कूली छात्रों को नहीं पढ़ाए जाते हैं। तो ऐसे छात्र BTC यानि D.El.Ed. करके सरकारी अध्यापक बनने की ओर बढ़ सकते हैं।
यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप के लिए कौन सा कोर्स ज्यादा बेहतर है। जहां बीएड एक साधारण ग्रेजुएशन डिग्री है वहां डीएलएड डिप्लोमा कोर्स है। और दोनों के ही अपने फायदे और नुकसान हैं। इसलिए आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी कोर्स को चुनकर शिक्षक बन सकते हैं।
FAQ
BTC की 2 साल की फीस कितनी है?
BTC की 2 साल की फीस प्राइवेट कॉलेज में 100000 हो सकती है। वहीं सरकारी कॉलेज में 20 से 50 हजार हो सकती है।
B.ed डिग्री है या डिप्लोमा?
B.ed केवल एक प्रकार की डिग्री है।
BTC क्या है डिप्लोमाया डिग्री?
BTC एक डिप्लोमा कोर्स है। जिसका नाम अपडीएलएड हो चुका है।
इग्नू से बीएड कैसे करें?
इग्नू से b.ed करने के लिए आपको सबसे पहले प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। आप इग्नू की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि बीएड की प्रवेश परीक्षा कब से शुरू होगी।
B.ed और D.El.Ed. में क्या अंतर है?
D.El.Ed. का ही पुराना नाम BTC था। इसलिए हमने इस लेख में भले ही बीएड और BTC में अंतर को बताया हो परंतु मुख्य रूप से इस लेख में b.ed और D.El.Ed. में ही अंतर बताया गया है।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने bed aur btc me antar जाना है। उम्मीद है कि इसलिए के माध्यम से आपको दोनों ही कोर्स के बारे में पूरी जानकारी मिल पाई होगी।
यदि आपको इस लेख में दी गई जानकारी से संबंधित कोई सवाल पूछना है तो आप हमसे कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।
- यह भी पढ़ें: BA करने के फायदे क्या है?
- यह भी पढ़ें: Ignou से B.Ed कैसे करे?
- यह भी पढ़ें: D pharma course क्या है कैसे करे?
- यह भी पढ़ें: बीएससी करने के फायदे