BFA कोर्स क्या है और कैसे करें | BFA Course Details in Hindi

हमारे भारत मे बहुत से ऐसे स्टूडेंट है जिन्हें आर्ट, डिजाइनिंग और पेंटिंग जैसी चीजों में बहुत रुचि होती है। और रुचि होने के कारण वह लोग इसी क्षेत्र में अपना कैरियर भी बनाना चाहते है तो यदि आप भी एक ऐसे ही स्टूडेंट है जिसे आर्ट और डिजाइनिंग अच्छी लगती है और आप चाहते है कि आपका कैरियर भी इसी क्षेत्र में बने तो आपके लिए BFA Course एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको BFA Course Details Hindi के बारे में जानकारी देने वाले है। तो चलिए सबसे पहले हम आपको यह बताते है कि BFA Course क्या है। 

BFA Course Kya Hai ?

तो BFA का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स यह होता है, जिसे कुछ लोग हिंदी में ललित कला स्नातक भी कहते है। यह 3 से 4 साल का एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है जिसमे परफॉर्मिंग और विजुअल आर्ट विषयों संबंधित जानकारी दी जाती है। BFA कोर्स यह या तो आप रेगुलर कॉलेज जाकर कर सकते है या फिर आप चाहे तो डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से भी इस कोर्स को कर सकते है। 

इस कोर्स में आपको प्रदर्शन, दृश्य, पेंटिंग, एनिमेशन और मिट्टी के खिलौने व बर्तन बनाने संबंधित विस्तार से जानकारी दी जाती है। कुछ लोग तो BFA कोर्स को विजुअल आर्ट्स का कोर्स भी कहते है। तो अब आप जान चुके है कि BFA Course क्या होता है। चलिए अब हम आपको बताते है कि यह कोर्स करने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए। 

BFA Course के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ? 

यदि आप BFA कोर्स करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ योग्यताओं को करना जरूरी है। तो वह कौन सी योग्यताएं है जिसे पूरा करना जरूरी है, यह हम आपको नीचे बता रहे है।

  1. यदि आप किसी भी कॉलेज से BFA कोर्स करना चाहते है तो आपको बारवी कक्षा कम से कम 50 परसेंट अंको के साथ पास करना जरूरी है। कुछ ऐसे भी कॉलेज हो सकते है जिनकी बारवी कक्षा की परसेंट योग्यता अलग हो सकती है। 
  1. BFA कोर्स करने के लिए स्टूडेंट को कॉलेज या राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा देना अनिवार्य होता है। 
  1. BFA कोर्स करने के लिए स्टूडेंट की आयु कम से कम 17 वर्ष की होनी चाहिए। 

BFA कोर्स करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया क्या है ? 

BFA कोर्स करने के लिए आपको कुछ प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। तो वह कौन सी प्रक्रियाएं है जिससे आप BFA कोर्स करने के लिए प्रवेश ले सकते है, यह हम आपको नीचे बताने जा रहे है। 

  1. जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया है कि यदि आप BFA कोर्स करना चाहते है तो आपको प्रवेश परीक्षा देना होता है। तो यदि आप BFA में प्रवेश करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना चाहते है तो आपको उन एंट्रेंस एग्जाम के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। 
  1. यदि आप किसी कॉलेज में डायरेक्ट एडमिशन लेना चाहते है तो आपको उस कॉलेज में जाकर पूछताछ करनी होगी। 
  1. Entrance Exam के लिए आवेदन करने के बाद आपको एंट्रेंस एग्जाम देना है। BFA कोर्स के लिए एडमिशन, आपके एंट्रेंस एग्जाम के मेरिट लिस्ट पर होती है। 
  1. यदि मेरिट लिस्ट में आपका नाम आता है तो आपको कॉलेज में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। और फिर अंत मे आपकी एडमिशन होती है। 

BFA Course करने के लिए भारत मे टॉप कॉलेज कौन से है ? 

जब भी आप BFA कोर्स करने के लिए कॉलेज में एडमिशन लेंगे तब जाहिर सी बात है कि आप किसी अच्छे कॉलेज में ही एडमिशन लेना चाहेंगे। तो ऐसे मे आपको सभी टॉप कॉलेजेस के नाम पता होना जरूरी है। इसी कारण नीचे हम आपको सभी टॉप कॉलेजेस की लिस्ट दे रहे है। 

  1. गोवा यूनिवर्सिटी
  1. एमिटी यूनिवर्सिटी मुंबई
  1. गुरु नानक खालसा गर्ल्स कॉलेज
  1. यूनिवर्सिटी ऑफ़ लखनऊ
  1. जवाहरलाल नेहरू आर्किटेक्चर एंड फाइन आर्ट्स यूनिवर्सिटी
  1. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
  1. कमला नेहरू कॉलेज फॉर वूमेन, पंजाब
  1. छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी
  1. अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल, मध्य प्रदेश
  1. तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ

BFA Course करने के लिए कौन सी स्किल होना जरूरी है ? 

यदि आप BFA कोर्स करना चाहते है तो आपमे कुछ स्किल्स होना जरूरी है। तो वह कौन सी स्किल्स है जो आपमे होना जरूरी यह हम आपको नीचे बता रहे है। यदि आपमे नीचे दी गयी स्किल्स है तो निश्चित ही आप BFA में अपना अच्छा कैरियर बना सकते है। 

  1. स्केचिंग स्किल
  1. इमैजिनेटिव स्किल
  1. ड्राइंग स्किल
  1. विजुलाइजेशन
  1. प्रेजेंटेशन
  1. कम्युनिकेशन स्किल
  1. प्रॉब्लम सॉल्विंग
  1. आर्टिस्टिक स्किल

BFA Course करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है ?

BFA कोर्स करने के बाद आप अपने आप मे तो अच्छे स्किल्स डेवलप तो कर ही सकेंगे साथ ही आपको किसी अच्छे जगह पर नौकरी भी कर सकते है। तो चलिए नीचे हम आपको बताते है कि BFA कोर्स करने के बाद आप कौन कौन सी नौकरी कर सकते है। 

  1. म्यूजिशियन
  1. फोटोग्राफर
  1. कोरियोग्राफर
  1. एनिमेटर
  1. 3D आर्टिस्ट
  1. ग्राफिक्स डिजाइनर
  1. आर्ट डायरेक्टर
  1. फाइन आर्टिस्ट
  1. आर्ट टीचर
  1. विजुअल डिजाइनर
  1. कार्टूनिस्ट
  1. थिएटर आर्टिस्ट

BFA कोर्स का सिलेबस क्या है ? 

यदि आप BFA कोर्स करने के लिए किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेते है तो आपको नीचे दिया गया सिलेबस रहता है। तो चलिए नीचे हम आपको BFA कोर्स का सिलेबस बताते है। 

1st Year सिलेबस

  1. पोट्रेट पेंटिंग
  2. इलस्ट्रेशन
  3. एस्थेटिक्स
  4. हिस्ट्री एंड एप्रिसिएशन ऑफ आर्ट्स
  5. पोस्टर डिजाइन
  6. मेथड्स एंड मटेरियल 1
  7. कंपोजिशन पेंटिंग
  8. प्रेस एडवरटाइजमेंट

2nd Year सिलेबस

  1. स्पेशलाइजेशन कोर्स
  2. ग्राफिक प्रिंट मेकिंग
  3. मैगजीन एडवरटाइजमेंट
  4. एनवायरमेंटल एजुकेशन
  5. कंपोजीशन A
  6. कंपोजीशन B, डाइमेंशनल, स्टोन एंड वर्ड कर्विंग
  7. मेथड्स & मटेरियल 2
  8. सेरेमिक्स & moulds
  9. एस्थेटिक्स 2

3rd and 4th Year सिलेबस

  1. स्पेशलाइजेशन कोर्स 2
  2. हिस्ट्री एंड अप्रिशिएसन
  3. कंपोजिशन पेंटिंग 3
  4. मेथड्स & मैटेरियल्स 2
  5. लाइफ स्टडी
  6. ड्राइंग 3
  7. एस्थेटिक्स 2
  8. प्रिंट मेकिंग
  9. इंडियन एसथेटिक्स, पोट्रेट पेंटिंग

BFA Course करने के क्या फायदे है ?

वैसे तो BFA कोर्स करने के बहुत सारे फायदे है, परंतु यहां पर हम आपको कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताने जा रहे है जिसके बारे में आपको पता होना आवश्यक है। 

  1. BFA Course का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप आर्ट्स, लेखन, मीडिया, इंटरटेनमेंट इन सभी क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते है। 
  1. BFA कोर्स का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके अंदर क्रिएटिविटी आती है जिससे आप अलग अलग क्रिएटिव काम कर पाते है। 
  1. BFA कोर्स का तीसरा सबसे बड़ा फायदा यह है इस कोर्स को करते समय आप पेंटिंग, म्यूजिक, फ़िल्म मेकिंग फोटोग्राफी इनमें से कुछ भी सीख सकते है।

BFA Course Details Hindi FAQ

BFA का फुल फॉर्म क्या होता है ?

BFA का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स यह होता है, जिसे कुछ लोग हिंदी में ललित कला स्नातक भी कहते है।

BFA Course क्या है ?

BFA यह 3 से 4 साल का एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है जिसमे परफॉर्मिंग और विजुअल आर्ट विषयों संबंधित जानकारी दी जाती है।

BFA Course की फीस कितनी होती है ?

यदि आप किसी सरकारी कॉलेज से BFA करते है तो सालाना फीस 20 हज़ार रुपये से लेकर 30 हज़ार रुपयों तक कि हो सकती है। वही यदि आप किसी प्राइवेट कॉलेज से करते है तो फीस 50 हज़ार रुपये से लेकर 80 हज़ार रुपये तक हो सकती है।

BFA का कोर्स कौन कर सकता है ?

BFA का कोर्स साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स इनमें से किसी भी स्ट्रीम का स्टूडेंट कर सकता है। 

BFA कोर्स करने के बाद सैलरी कितनी मिलती है ?

BFA कोर्स करने के बाद फ्रेशर को 25 हज़ार रुपये से लेकर 30 हज़ार रुपये तक कि monthly salary मिलती है। 

Conclusion – 

तो दोस्तो इस लेख में हमने आपको BFA Course Details Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको इस कोर्स से संबंधित कोई भी सवाल पूछना हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। 

Leave a Comment