Daroga Kaise Bane – दरोगा के लिए योग्यता, आयु सीमा, हाइट, सैलरी

Daroga kaise bane: भारत देश में पुलिस की पोस्ट पर कार्य करना सबसे अधिक सम्मान की बात होती है। इसलिए कुछ विद्यार्थी शुरू से ही अपने करियर की शुरुआत Sub-Inspector बनकर करना चाहते हैं। परंतु कुछ छात्र यह नहीं जानते कि daroga kaise bane या दरोगा बनने के लिए योग्यताएं क्या है? जिसके कारण वे सही समय पर पुलिस डिपार्टमेंट को ज्वाइन नहीं कर पाते हैं।

लेकिन आज के इस लेख को पढ़ने के बाद आपके मन में दरोगा बनने से संबंधित सभी प्रश्नों का उतर मिला जायेगा। क्योंकि आज के इस लेख में हम daroga kaise bane से संबंधित संपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने वाले हैं। यदि आप भी दरोगा बनने का सपना देख रहे हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

दरोगा क्या होता है?

दरोगा एक पुलिस अधिकारी होता है, जिसे हम इंग्लिश में Sub-Inspector और हिंदी में उप पुलिस निरीक्षक कहते हैं। देश की बाहरी सीमा की रक्षा करने के लिए जिस प्रकार से ना अपना कार्यभार संभालती है और सेनाओं में अलग-अलग पद होते हैं। 

उसी प्रकार देश की अंदरूनी रक्षा करने और अपराध को रोकने के लिए पुलिस की नियुक्ति की जाती है। इसमें भी अलग-अलग पद होते हैं जिनमें से एक पद Sub-Inspector यानी दरोगा का भी होता है।

एक दरोगा की नियुक्ति सभी गांव एवं जिले में की जाती है इसलिए सभी जिले या उनके क्षेत्र की जिम्मेदारी एक दरोगा की ही होती है। एक दरोगा सभी Constable को निर्देश देने का भी कार्य करता है और अपराध होने पर उसका निरीक्षण भी करता है। 

दरोगा के लिए qualification क्या है?

daroga kaise bane जानने से पहले दरोगा भर्ती के लिए योग्यता को भी जानना होगा। चलिए यहां हम दरोगा भर्ती के लिए female और male दोनों की योग्यता को जानते हैं। 

दरोगा बनने के लिए पात्रता Male

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदकों के लिए दारोगा age limit न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • दरोगा बनने के लिए उम्र में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए छूट प्रदान की गई है।
  • आवेदक की ग्रेजुएशन डिग्री पूरी होनी चाहिए जिसमें कि आवेदक ने 50% अंक प्राप्त किया हो।
  • अक्सर लोगों का यह प्रश्न होता है कि दरोगा बनने के लिए कितनी हाइट चाहिए तो हम आपको बता दें कि पुरुषों की लंबाई 167.50 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 
  • इसके अलावा पुरुषों का वजन 50 किलो होना चाहिए।
  • उनका चेस्ट कम से कम 81 सेंटीमीटर से 86 सेंटीमीटर के बीच होना आवश्यक है। 

दरोगा भर्ती के लिए योग्यता Female

दरोगा बनने के लिए महिलाओं के लिए भी वही योग्यताएं हैं, जो पुरुषों के लिए हैं। महिलाओं के लिए केवल Physical fitness अलग निर्धारित की गई है। तो चलिए जान लेते हैं कि दरोगा में कितना हाइट चाहिए female को।

  • महिलाओं की हाइट कम से कम 152.40 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • अगर महिलाएं अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से है, तो उनकी हाइट 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • इसके अलावा महिलाओं के लिए छाती से संबंधित कोई भी संख्या निर्धारित नहीं की गई है। 
  • महिलाओं का वजन कम से कम 40 किलो होना चाहिए।

दरोगा बनने के लिए दस्तावेज

जब आप दरोगा का फॉर्म भरते हैं तो आपको कई तरह के दस्तावेजों को भी जमा करना पड़ता है जिसकी जानकारी नीचे बताई गई है।

  • ग्रेजुएशन मार्कशीट 
  • आरक्षण सर्टिफिकेट (अगर आप ओबीसी एससी एसटी वर्ग में आते हैं) 
  • स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट (अगर आप स्पोर्ट्स कोटा से संबंधित है) 
  • आधार कार्ड 
  • ईमेल आईडी 
  • फोन नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 

दरोगा का काम क्या होता है?

12वीं के बाद दरोगा कैसे बने जानने से पहले यह जानना ज्यादा जरूरी है कि दरोगा की नियुक्ति के बाद उनका क्या काम होता है?

  • एक दरोगा थाने में आ रही सभी शिकायतों का निरीक्षण करता है और उन्हें समझाने का प्रयास करता है।
  • दरोगा का कार्य Constable सीनियर Constable जूनियर Constable इत्यादि लोगों को सही निर्देश देना होता है और उनसे कार्य कराना होता है।
  • एक दरोगा कोर्ट में चार्जशीट भी दायर करता है। ज्यादातर दरोगा के अलावा कोई भी कोर्ट में चार्जशीट दायर नहीं कर सकता।
  • दरोगा ही किसी भी क्राइम सीन पर जाता है और वहां पर सभी तरह के अपराधों का इन्वेस्टिगेशन भी करता है।

दरोगा कैसे बने? daroga kaise bane

अगर आप Sub-Inspector बनना चाहते हैं तो आपको कई प्रक्रियाओं से होकर गुजरना होगा। हम यहां पर महिला दरोगा कैसे बने या Sub-Inspector kaise bane की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बता रहे हैं।

  • स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करें

सबसे पहले आपको ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होगी। ध्यान रहे कि आपने मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा ही ग्रेजुएशन किया हो। आप किसी भी विषय से अपना स्नातक पूरा कर सकते हैं।

  • Sub-Inspector का फॉर्म भरे

स्नातक उत्तरण करने के बाद अब आपको सबसे पहले Sub-Inspector यानी दरोगा कब फॉर्म भरना होगा। आप खुद से लैपटॉप पर या इसलिए साइबर कैफे में जा कर यह दरोगा का एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म के लिए कुछ पैसे जमा करने होंगे।

फॉर्म भरने के बाद आप दरोगा से संबंधित पढ़ाई भी शुरू कर दे। 

  • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करें

अब आपको दरोगा की लिखित परीक्षा पास करनी होगी। लिखित परीक्षा में Sub-Inspector सिलेबस से संबंधित है प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसका आपको सही सही उत्तर देना होगा।

  • दरोगा का फिजिकल टेस्ट पास करें

अब जिन लोगों ने भी Sub-Inspector लिखित परीक्षा को पास कर लिया है उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के अंतर्गत आपकी वजन, eye sight, चेस्ट और लंबाई को देखा जाएगा। इसके साथ ही आपको दौड़ भी लगानी होगी जो कि 5-10 किलोमीटर की होगी।

इसके साथ आपका कुछ मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा, जिसमे ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर टेस्ट इत्यादि शामिल है।

  • डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन करें

यह सभी चीजें हो जाने के बाद अगर आप फिजिकल टेस्ट और लिखित टेस्ट में पास हो जाते हैं तो आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। जैसे कि आपने जो भी डॉक्यूमेंट दिए थे वह सारे डॉक्यूमेंट सही है कि नहीं इस चीज की जानकारियां ले जायेंगे।

  • दरोगा ट्रेनिंग पूरी करे

अगर आपका डॉक्यूमेंट भी सही होता है तब आपको दरोगा की ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। जिसे हम Sub-Inspector ट्रेनिंग भी करते हैं। इस ट्रेनिंग में आपको Sub-Inspector से संबंधित सभी तरह की फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ ही उनके जिम्मेदारियों को भी समझाया जाएगा। इसके अलावा आपको कानून नियमों की भी जानकारी दी जाएगी ताकि आप आसानी से अपना कार्य कर सकें। 

  • दरोगा की पोस्ट ग्रहण करें

6 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर लेने के बाद अब आपको Sub-Inspector के पोस्ट पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। जहां पर आप आराम से अपना कार्य कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि एक पुलिस का कार्य त्याग और समर्पण का होता है जिसे आप को अपने अंदर लाना होगा।

दरोगा का वेतन कितना होता है?

daroga kaise bane की जानकारी प्राप्त कर लेने के पश्चात चलिए अब हम जानते हैं कि daroga ki salary kitani hai? आपको बता दें कि किसी भी Sub-Inspector salary उनकी पोस्टिंग के ऊपर निर्भर करती है। अगर हम सो जाते समय की बात करें तो एक दरोगा की सैलरी ₹28000 से लेकर ₹100000 प्रति माह हो सकती है।

वेतन के अलावा सभी दरोगा को कई अलग-अलग भत्ते जैसे- यात्रा भत्ता, किराया भत्ता, इत्यादि भी दिया जाता है। साथ ही कुछ सरकारी सुविधाएं भी मिलती है। 

दरोगा बनने की तैयारी कैसे करें?

अगर आप नहीं जानते कि Sub-Inspector की तैयारी कैसे करें तो आप नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले दरोगा का सिलेबस पढ़ें और उसी के अनुसार अपना शेड्यूल बनाएं।
  • Sub-Inspector की तैयारी करने के लिए अपने लिए एक सही कोचिंग या इंस्टिट्यूट का चुनाव करें।
  • अगर आप तैयारी घर बैठे ऑनलाइन करना चाहते हैं तो आप Unacademy या You tube जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से भी तैयारी कर सकते हैं।
  • जो भी आप कोचिंग में पढ़ाई कर रहे हैं उसे एक बार घर पर जरूर दोहराए।
  • Self-study पर ज्यादा फोकस करें। अक्सर यह देखा जाता है कि जो भी विद्यार्थी सेल्फ स्टडी करते हैं वह परीक्षा को पास करने मैं सदा सक्षम होते हैं।
  • पिछले प्रश्न पत्रों को हल जरूर करते रहे। आप पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करके उसे प्रिंट करवा ले और टाइमर के माध्यम से उन प्रश्न पत्रों को हल करें।
  • मॉक टेस्ट हमेशा देते रहे। सभी विषयों के अलग-अलग मॉक टेस्ट देते रहे। आपको ऐसे कई ऑनलाइन वेबसाइट मिल जाएंगे जहां पर आप मॉक टेस्ट दे सकते हैं। इसके अलावा कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा भी आपको मॉक टेस्ट देने की सुविधा दी जाती है।

दरोगा बनने के लिए सिलेबस

अगर आप दरोगा बनने की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले syllabus पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। इसलिए आज हम आपके लिए यहां पर Sub-Inspector syllabus की जानकारी भी लेकर आए हैं ताकि आप आसानी से सिलेबस के अनुसार पढ़ाई कर सकें।

दरोगा सिलेबस को दो भागों में बांटा गया है- 

  1. Technical SI Syllabus

Technical SI syllabus मे वे सभी छात्र आते हैं जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया हो। या फिर उन्होंने टेक्निकल स्ट्रीम से डिप्लोमा किया हो।

टेक्निकल छात्रों को लिखित परीक्षा पूरी करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है, जिसमें की नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होती है। 

दरोगा सिलेबस में निम्न विषय शामिल है

भौतिक विज्ञान – 33 अंक

रसायन विज्ञान – 33 अंक

गणित – 34 अंक

  1. Non-Technical SI Syllabus

Non-technical si syllabus उन छात्रों के लिए हैं जो टेक्निकल स्ट्रीम से संबंध नहीं रखते हैं। यानी कि जिन छात्रों ने टेक्निकल सब्जेक्ट नहीं लिए थे या वे साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाए हैं उनके लिए नॉन टेक्निकल सिलेबस तैयार किया गया है। इन छात्रों को पेपर पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है जो कि 200 अंकों का होता है।

नॉन टेक्निकल daroga syllabus में निम्न विषय हैं

हिंदी – 70 अंक

इंग्लिश – 30 अंक

जनरल नॉलेज – 100 अंक 

FAQ

दरोगा बनने के लिए कितना पढ़ाई चाहिए?

दरोगा बनने के लिए आपको बहुत ही ज्यादा मेहनत करना पड़ता है और सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करनी पड़ती है। क्योंकि दरोगा की लिखित परीक्षा कठिन होती है। 

दरोगा बनने के लिए क्या करना चाहिए?

दरोगा बनने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करनी चाहिए और Physical fitness पर ध्यान देना चाहिए।

दरोगा में कितनी हाइट चाहिए?

दरोगा में पुरुषों के लिए न्यूनतम हाइट 160 से लेकर 167.70 तक रखी गई है। वहीं महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

दरोगा बनने के लिए कितनी दौड़ चाहिए?

दरोगा बनने के लिए आपको 5 से 10 किलोमीटर तक की दौड़ लगानी पड़ती है।

दरोगा का इंटरव्यू कैसे होता है?

यदि आप Sub-Inspector बन रहे हैं तो आपका इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। हां हो सकता है कि कई राज्यों में आपका इंटरव्यू लिया जाए। परंतु ज्यादातर राज्यों में इसका कोई इंटरव्यू नहीं होता है केवल लिखित परीक्षा और Physical fitness की परीक्षा को पास करना होता है। 

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि daroga kaise bane? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको दरोगा के लिए योग्यता और दरोगा बनने के लिए तैयारी से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप Sub-Inspector बनने से संबंधित कोई अन्य जानकारी पाना चाहते हो तो हमें कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment