DSP Kaise Bane – डीएसपी बनने के बारे में जानिए महत्वपूर्ण जानकारी

DSP भारत के प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक है, जिसकी तैयारी हर साल लाखो लोग कहते है लेकिन इस परीक्षा में सफल कुछ खास लोग ही कर पाते है, जिनमें धैर्य और दृढ़ संकल्प अधिक हो।

यदि आप भी DSP बनना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि DSP की तैयारी कैसे करे, DSP की चयन प्रक्रिया क्या है, DSP का eligibility criteria क्या है तथा DSP का वेतन क्या है और सबसे महत्पूर्ण सवाल की DSP kaise bane (DSP कैसे बने) तो चलिए फिर बिना देर किए शुरू करते है – 

DSP क्या होता है (DSP koun hota hai)

DSP पुलिस विभाग की सर्वोच्च और प्रतिष्ठित rank होती है। पुलिस विभाग में DSP का पद प्रमुख होता है और महत्वपूर्ण होता है। DSP राज्य के पुलिस अधिकारी होते हैं जो कि राज्य में कानून व्यवस्था का ध्यान रखते हैं। एक DSP की power assistant commissioner of police के समान होती है। 1 DSP promotion के माध्यम से आगे चलकर IPS भी बन सकता है। 

DSP बनने के लिए उम्मीदवारों के पास दो विकल्प उपलब्ध होते हैं– पहला विकल्प होता है कि वह कुछ सालों तक इंतजार करें और promotion पाकर DSP बने वही दूसरा विकल्प होता है सिविल सेवा परीक्षा देकर। 

DSP का फुल फॉर्म (DSP Full Form In Hindi)

अंग्रेजी में DSP का फुल फॉर्म होता है Deputy Superintendent of Police यदि इसका हिंदी में अनुवाद किया जाए तो होगा पुलिस उपाधीक्षक। एक DSP अपने राज्य की पुलिस का तथा संपूर्ण विभाग का प्रतिनिधित्व करता है। 

DSP कैसे बने (DSP Kaise Bane in Hindi)

यदि आप बिना promotion लिए ही, directly DSP बनना चाहते हैं तो आपको UPSC तथा SSC की परीक्षा निकालनी होगी। यदि आप यह exam clear कर लेते हैं तो आपको training दी जाती है जिसके बाद आप DSP बन जाते हैं। हालाकि इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कुछ योग्यताओं का होना अनिवार्य होता है, यह योग्यताएं निम्न प्रकार है –

DSP बनने के लिए योग्यता (Eligibility Criteria) 

DSP बनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मानदंड तय किए गए हैं, जिस पर खरे उतरना हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है। नीचे हम कुछ ऐसे ही योग्यता के बारे में बता रहे हैं, जिसे क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है प्रत्येक उम्मीदवार के लिए। 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)

उम्मीदवारों का graduate होना अनिवार्य है वह किसी भी मान्यता प्राप्त college या university द्वारा किसी भी कोर्स से graduation पूरा कर सकते हैं यह सभी acceptable है। 

आयु सीमा (Age limit)

DSP बनने के लिए अलग-अलग caste category में आयु सीमा अलग-अलग है। वर्तमान के समय में जनरल candidate के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। वहीं SC/ST candidate की आयु सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष तक और OBC candidate के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 33 वर्ष तक है।

शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility)

चूंकि DSP का कार्य पुलिस विभाग से संबंधित है इसीलिए इसमें शारीरिक योग्यता को भी शामिल किया गया है जो कि निम्न प्रकार है

लंबाई (Height) – पुरुष उम्मीदवार की height 168 cm यानी 5 foot 6 inch और महिला उम्मीदवार की height 155 cm यानी 5 foot 1 inch होनी चाहिए।

चेस्ट (Chest) – पुरुष उम्मीदवार की छाती कम से कम 84 cm होनी चाहिए और फुलाने पर यह 5 cm से अधिक होना चाहिए। महिलाओं को इसमें छूट होती है।

नेत्र दृष्टि (Eye Sight) – इसमें 6/6 या 6/9 vision होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: BPT Course details hindi

यह भी पढ़ें: post office double money scheme hindi

यह भी पढ़ें: bsc agriculture details hindi

यह भी पढ़ें: md aur mbbs me antar

यह भी पढ़ें: sdm kaise bane

यह भी पढ़ें: dmlt course details hindi

DSP चयन प्रक्रिया (DSP Selection Process)

जो भी युवा DSP बनना चाहते हैं उन्हें PSC exam या UPSC exam clear करना अनिवार्य होता है। दोनों में से यदि आप किसी भी exam को clear कर लेते हैं तो आपको DSP का पद दे दिया जाता है। लेकिन पूरी तरह से चार्ज देने के पूर्व आपको 6 महीने से लेकर 1 साल तक की training दी जाती है। training के बाद ही आप DSP के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं। 

DSP की तैयारी कैसे करें?

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि DSP बनने के 2 तरीके हो सकते हैं जो कि निम्नलिखित है –

  • UPSC Exam
  • SPSC Exam

आइए अब हम इन दोनों ही तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं

1. UPSC Exam

UPSC की परीक्षा के बारे में तो हम सभी काफी अच्छे से जानते हैं। इस परीक्षा को पास करना काफी कठिन होता है लेकिन अगर आप दृढ़ निश्चय करके मेहनत से इस exam की तैयारी करें तो आप DSP बनने के सपने को साकार कर सकते हैं। यह परीक्षा 3 चरणों में पूर्ण होती है –

प्रारम्भिक और (Preliminary exam) – प्रारंभिक परीक्षा UPSC exam का सबसे पहला चरण है। इसमें अभ्यर्थियों का सामान्य ज्ञान चेक किया जाता है। इस परीक्षा में भी दो paper शामिल होते हैं। प्रत्येक प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाते हैं। 

मुख्य परीक्षा (Mains Exam) – यदि आप prelims के exam में पास हो जाते हैं तो आपको mains की परीक्षा देनी होती है। यह इस परीक्षा का दूसरा चरण होता है। इसमें कुल मिलाकर आपके 9 exam होते हैं जिनमें से 7 paper merit में जोड़े जाते हैं और 2 paper को केवल पास करना होता है। प्रत्येक प्रश्न पत्र हल करने के लिए आपको 3 घंटे का समय दिया जाता है। 

साक्षात्कार (Medical test and Interview) – interview UPSC की परीक्षा का अंतिम चरण होता है जिसमें व्यक्ति की personality, critical thinking और decision making skills को परखा जाता है। इसमें एक panel द्वारा आपकी मानसिक और तार्किक योग्यता को देखा जाता है। interview में प्राप्तांक आपके merit में जोड़े जाते हैं। 

2. SPSC Exam

State PSC exam द्वारा DSP बनने के लिए अभ्यर्थियों को अपने राज्य का PSC exam clear करना पड़ता है। यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा होती है जो कि लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है। मध्य प्रदेश में DSP के लिए MPPSC Exam, बिहार में BPSC एग्जाम, और महाराष्ट्र में MPSC exam तथा हरे राज्य की PSC परीक्षा होती है जिसके माध्यम से DSP पद पर भर्तियां की जाती है। 

State PSC परीक्षा का syllabus काफी कुछ UPSC के syllabus जैसा ही होता है परंतु इसमें राज्य इतिहास का विषय भी जुड़ जाता है। बेहतर जानकारी के लिए आपको एक बार अपनी राज्य लोक संघ सेवा परीक्षा का syllabus website से download करके देखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: साइंटिस्ट कैसे बनें? पूरी जानकारी हिंदी में

यह भी पढ़ें: डॉक्टर कैसे बने जाने पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: कलेक्टर कैसे बने?

यह भी पढ़ें: लोको पायलट कैसे बने?

यह भी पढ़ें: करोड़पति कैसे बने

DSP का वेतन (DSP Salary)

अब बात करते हैं DSP की salary की, DSP को अच्छी खासी सैलरी दी जाती है। DSP की salary ₹56,100 से लेकर ₹96,000 प्रति माह तक होती है। इतना ही नहीं बल्कि salary के अलावा DSP को सरकारी सेवाएं जैसे कि staff quarter, गाड़ी और driver, घरेलु सहायक जैसे- माली, cook, security guard जैसी सुविधाएं भी मुफ्त में प्राप्त करवाई जाती हैं। 

FAQ

DSP का फुल फॉर्म क्या होता है?

DSP का full form होता है Deputy Superintendent of Police.

DSP कैसे बने?

DSP बनने के लिए तीन चरणों में सफल होना जरूरी है। जिनमें पहला है प्रारम्भिक परीक्षा, दूसरा है मुख्य परीक्षा और तीसरा तथा अंतिम चरण है Interview.

DSP बनने के लिए कौन सी परीक्षा पास करनी होगी?

DSP बनने के लिए UPSC या SPSC की परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

निष्कर्ष 

आज का हमारा यह article यहीं समाप्त होता है। आज हमने यहाँ आपको DSP कैसे बने, DSP का फुल फॉर्म क्या है तथा DSP की तैयारी kaise करें के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, कि आपको यह article पढ़कर अवश्य ही अपने सवालों के जवाब मिल गए होंगे।

यदि आपके मन में अभी भी कोई प्रश्न है, तो आप बेझिझक comment section द्वारा हम से पूछ सकते हैं। और यदि आपको यह article पसंद आया है, तो इसे share करना बिल्कुल भी ना भूले। 

यह भी पढ़ें: वन विभाग में जॉब कैसे पायें

यह भी पढ़ें: ssc cgl क्या है और कैसे करे?

यह भी पढ़ें: M.A Course क्या है और कैसे करें?

यह भी पढ़ें: NTT course क्या है कैसे करे? पायें पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: BPSC के लिए qualification क्या है?

Leave a Comment