Handsome कैसे बने – हैंडसम बनने के 11 बेहतरीन तरीके

Handsome kaise bane/Handsome kaise bane ladke : ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जो हैंडसम नहीं बनना चाहता है। हालांकि हैंडसम बनने के बहुत से तरीके हैं और बहुत लोग ऐसे भी हैं, जो इन तरीकों को फॉलो करके हैंडसम बन चुके हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से हैंडसम कैसे बने टिप्स आप सब के साथ शेयर करने वाले हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जो जानना चाहते हैं कि हैंडसम क्रीम इस्तेमाल करके क्या हैंडसम बना जा सकता है

इसलिए आज हम आप के जितने भी सवाल हैं जैसे क्यूट कैसे दिखे boy, सुंदर कैसे बने, हैंडसम कैसे बने इन हिंदी टिप्स, हैंडसम लड़का कैसे बने तथा हैंडसम फोटो शूट कैसे करें आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जवाब देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं – 

Contents show

हैंडसम दिखने के लिए लड़कों को क्या करना चाहिए (हैंडसम लड़का कैसे बने)

Handsome कैसे बने या स्मार्ट कैसे बने एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब प्रत्येक पुरुष या लड़का जाना चाहता है। इसी सवालों का जवाब ना देने के लिए नीचे हम हैंडसम बनने के कुछ महत्वपूर्ण तरीके और टिप्स एंड ट्रिक्स आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। यदि आप भी ऐसे लड़के हैं जिनका आत्मविश्वास कम है या जो स्मार्ट नहीं है, तो उन्हें  नीचे बताए गए points को जरूर follow करना चाहिए। यकीन मानिए नीचे बताएं गए बातों को अपना कर आप एक Handsome लड़के बन जाएंगे। 

क्या चीज आपको हैंडसम बनाती है

वैसे तो बहुत ही चीजें हैं, जो लड़कों को हैंडसम और आकर्षक बनाती है। लेकिन हम यहां कुछ जरूरी पॉइंट आपको बताएंगे जैसे ही – 

अच्छी haircut लें – 

लड़कों के लुक में चार चांद लगाने का काम करता है उनका हेयरस्टाइल। जी हां पुरुषों को हमेशा एक अच्छा सा haircut लेना चाहिए। बहुत से लोग हैं, जो अपने बालों पर ध्यान नहीं देते और नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन चेहरे को आकर्षक बनाने में सबसे मुख्य भूमिका बालों का होता है, इसलिए किसी अच्छे सलून से अच्छा हेयर कट ले और अपने बालों को अच्छे से स्टाइल करें।

छोटे beard (दाढ़ी) रखे – 

रिसर्च के अनुसार लड़कियों या महिलाओं को clean-shaven लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते है। जी हां महिलाओं को अक्सर वे लड़के अपनी ओर ज्यादा आकर्षित करते हैं जिनके चेहरे पर छोटी दाढ़ी होती है। इसलिए यदि आप ज्यादा हैंडसम और आकर्षक दिखना चाहते हैं,  तो अपना चेहरा सेव करना बंद कर दें और अपनी दाढ़ी ट्रिम करें। 

भौंहे (eyebrows) बनाए –

अक्सर लोग सोचते हैं, कि आइब्रोज बनाना लड़कियों का काम है और इसी वजह से लड़के कभी भी अपने आइब्रोज पर ध्यान नहीं देते हैं ।लेकिन ऐसा नहीं है, रिसर्च का कहना है कि एक आदमी के भौंहे लोगों को अपनी और प्रभावित करती है। ज्यादातर हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्टर तथा बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज अपनें आइब्रोज को set कराते हैं ताकि उनका चेहरा आकर्षक दिख सके। इसलिए हमारी राय है, कि हैंडसम बनने के लिए अपने आइब्रो पर भी जरूर ध्यान दें। 

यह भी पढ़ें: एक्टर कैसे बने? पायें पूरी जानकारी

हैंडसम दिखने के लिए क्या खाना चाहिए?

हैंडसम और आकर्षक दिखने के लिए अपने भोजन पर भी नियमित रूप से ध्यान देना बहुत जरूरी है। जिनके बारे में हम नीचे बात करेंगे जैसे कि  – 

हरी फल और सब्जियों का करें सेवन – 

हरी फल और सब्जियों का सेवन करने से न केवल चेहरा बल्कि पूरा शरीर ही स्वस्थ और अच्छा रहता है। डॉक्टर का कहना है, कि अच्छी डाइट लेने से चेहरे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जिससे स्किन पर चमक आती है और स्किन की सभी समस्याएं जैसे झुर्रियां, ड्राइनेस, मुहासे आदि से निजात मिलती है। इस लिए रोजाना हरी सब्जियों और फलों का सेवन जरूर करें।

ड्राई फ्रूट्स रोजाना खाएं – 

रोजाना ड्राइफ्रूट्स का सेवन करना चेहरे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है खास तौर पर बादाम और पिस्ता का सेवन करना चेहरे के लिए बहुत मुश्किल है यानी फायदेमंद है इससे चेहरे पर निखार आता है और चेहरा ग्लो लगता है। इसके अलावा भी इसी तरह के ड्राई फ्रूट्स बाजार में मिलते हैं जैसे अखरोट काजू अंजीर आदि का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह चेहरे के लिए अच्छे होते हैं।

जंक फूड से रहें दूर – 

अधिकतर बाहर की तली भुनी चीजें जैसे पकोड़े आलू चॉप आदि का सेवन नहीं करना चाहिए या फिर जौनपुर जैसे बगदादी तथा बाजार में मिलने वाले पैकेट फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्यादा तेरी की तली हुई चीजों का सेवन करने से चेहरे पर मुंहासे और खुजली की समस्या होने लगती है तथा स्किन पर लाल धब्बे भी कभी-कभी दिखाई देते हैं स्किन ड्राई होने लगती है जिससे चेहरा बहुत खराब और भद्दा दिखाई देना शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें: अमीर कैसे बने? अमीर बनने के टिप्स और ट्रिक्स

हैंडसम दिखने के लिए कैसे कपड़े पहने?

हैंडसम दिखने के लिए स्टाइलिंग और कपड़े बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि कभी-कभी लोग आपकी अच्छी ड्रेसिंग स्टाइल को देखकर ही काफी इंप्रेस हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं, किस तरह के कपड़े पहनने से आप हैंडसम दिखाई देंगे – 

ब्रांडेड कपड़े पहने – 

हैंडसम दिखने के लिए और अपनी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने के लिए हमेशा ब्रांडेड कपड़े ही पहने,  क्योंकि उनकी क्वालिटी और उनकी चमक बहुत अच्छी होती है। जिसे पहनने के बाद व्यक्ति की पर्सनालिटी और ज्यादा निखर कर सामने आती है। सस्ते कपड़े बहुत जल्दी फीके और बेरंग हो जाते हैं,  उन कपड़ों में चमक नहीं होती, इन की फिटिंग में सही नहीं होती इसलिए ब्रांडेड कपड़े ही पहने। 

सही कलर कॉन्बिनेशन सुने – 

कपड़ों या जूतों का चुनाव करने से पहले सही कलर कॉन्बिनेशन का ज्ञान होना बहुत जरूरी है यानी कि कौन से रंग के साथ किस तरह के रंग के कपड़े मैच होंगे यह पता होना चाहिए, क्योंकि जब सही कलर कॉन्बिनेशन नहीं मिलता है जैसे शर्ट पैंट का तो आप कितने भी महंगे कपड़े पहन लो वह दिखने में अच्छे नहीं लगेंगे। जैसे की बेसिक नॉलेज की बात करें, तो डार्क शेड शर्ट या टी-शर्ट के साथ हमेशा लाइट शेड पैंट या जींस ही अच्छे लगते हैं। 

सही जूते का करे चुनाव – 

जूते बहुत जरूरी होते हैं, लड़कों के पूरे स्टाइलिंग को बेहतर बनाने में। कई बार लोग शादी पार्टी में सूट के साथ स्पोर्ट्स शूज पहन लेते हैं जो कि दिखने में बहुत ही खराब लगता है। हमेशा ध्यान रखे कि  सही कपड़ों के साथ सही जूते का चुनाव करें जैसे सूट के साथ हमेशा फॉर्मल शूज पहने,  जोगिंग या एक्सरसाइज के समय स्पोर्ट्स शूज या जिम शूज पहने।  

यह भी पढ़ें: स्मार्ट कैसे बने? जाने ज़बरदस्त तरीके

स्कूल में हैंडसम कैसे दिखे?

स्कूल में हैंडसम दिखने का मतलब है, कि स्कूल में सभी बच्चों के सामने आपकी पर्सनालिटी बाकियों से बहुत अलग दिखाई देना ताकि स्कूल के सभी स्टूडेंट्स आपसे दोस्ती करना चाहें। स्कूल में हैंडसम दिखना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है, इसके लिए बस कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। जैसे कि – 

  • स्कूल में हमेशा साफ-सुथरे और सलीके के साथ स्कूल यूनिफॉर्म पहने। 
  • एक अच्छा और डीसेंट हेयर स्टाइल बनाएं, क्योंकि लड़कों के लिए हेयर स्टाइल बहुत जरूरी होता है। 
  • हमेशा अच्छे मोजे और पॉलिश की गई जूते ही पहनें इससे आपके स्कूल यूनिफार्म का एक अच्छा लुक दिखाई देता है। 
  • कॉन्फिडेंट रहे यानी कि टीचर सामने या सीनियर से बात करते समय हिचकीचाय नहीं बल्कि बेझिझक अपनी बात उनके सामने रखें।
  • प्रायः स्पोर्ट्स में पार्टिसिपेट करें,  जिससे आप अन्य स्टूडेंट्स के सामने बहुत ही स्मार्ट और फुर्तीले नजर आएंगे।

अपने चेहरे को स्मार्ट कैसे बनाएं?

अपने चेहरे को स्मार्ट या अट्रैक्टिव बनाने के लिए हमेशा कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि चेहरे हमेशा बहुत कुछ बिन बोले ही बयान कर देती हैं।  

मुस्कुराते रहे – 

हमेशा मुस्कुराता चेहरा रखें मतलब पॉजिटिव एटीट्यूड बनाए रखें। किसी की बातों का जल्दी बुरा ना माने किसी से भी मिले तो मुस्कुराकर मिले, खुलकर हंसा करें दूसरों के साथ। यदि सामने वाला इंसान आपको पसंद ना भी आए तो भी उसके सामने अपने चेहरे के हाव-भाव अच्छे रखें। क्योंकि लोगों को अधिकतर पॉजिटिव एटीट्यूड वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। 

क्रोधित ना हो –

कई लोगों की आदत होती है, कि वह छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करने लगते हैं। लेकिन यह बहुत ही बुरी आदत होती है, क्योंकि हर बात पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। अपने चेहरे के एक्सप्रेशन को बहुत ही शांत रखें और कभी भी किसी बात को लेकर over-react ना करें। 

ध्यान से बातें सुने

ऐसे लड़के जो सामने वाले की बात बहुत ही ध्यान से सुनते हैं, समझते हैं और फिर जवाब देते हैं वे ज्यादातर लोगों को पसंद आते हैं। इस तरह के लड़कों को देखकर ही पहचाना जा सकता है,  कि यह कितने स्मार्ट है और लोगों को समझते हैं। इसलिए जब दूसरों से बात कर रहे हो तब हमेशा अपने चेहरे के भाव कुछ इस तरह रखें कि  लोगों को  लगे कि  आप उनकी बात बहुत ही ध्यान से सुन रहे हैं और समझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: करोड़पति कैसे बने

कम समय में हैंडसम कैसे दिखे?

कम समय में हैंडसम बनना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस अपने व्यक्तित्व में, व्यवहार में थोड़ी बदलाव लाने की जरूरत है। नीचे हम उन्हीं विषय पर बात करेंगे – 

सीधे खड़े हुआ करें 

कई लोगों को आदत होती है, कि वे कभी भी सीधे खड़े होकर नहीं बात करते हैं। कभी किसी के कंधे सामने की ओर झुकी होती है, तो कोई तेढे खड़े होकर बात करता है और उन्हें लगता है कि यह बहुत कूल है। लेकिन यह आदत बहुत गलत है, झुक कर खड़े होने से कमर में समस्या तो होती ही है लेकिन साथ ही साथ ऐसा लगता है कि आप मे आत्मविश्वास की कमी है और आप बातें करते समय डर महसूस कर रहे हैं।

नजरें मिलाकर बातें करें 

बहुत से लोग हैं, जो बातें करते समय सामने वाले से नजर चुराते हैं। लेकिन ध्यान रहे जब भी किसी से बात करें, तो उनसे नजरें मिलाकर ही बात करें। ऐसा करने से व्यक्ति का व्यवहार विनम्र लगता है। लेकिन याद रखें उनके चेहरे को घूरना नहीं है। इसलिए जब भी किसी से बात करें तो लगातार सामने वाले की चेहरे की एक ही भाग को तब तक की नजर से ना देखें बल्कि उनके चेहरे के विभिन्न हिस्सों में देखें।

बोली को सुधारें

यहां बोली में सुधार लाने का मतलब है, कि सामने वाले को बहुत ही सोच समझकर और सही लफ्ज़ों का इस्तेमाल करके बात करें। कुछ लोग गालियां देकर बात करते हैं, तो कुछ लोगों का उच्चारण ही सही नहीं होता है। इसीलिए बोलते समय स्पष्ट बोले,  सही उच्चारण के साथ बोले, क्योंकि बोली का बहुत महत्व होता है। जिस भाषा में आप बात कर रहे हैं, उस भाषा का सही ज्ञान और सही उच्चारण आपको आना चाहिए।

यह भी पढ़ें: फिल्म डायरेक्टर कैसे बनें?

FAQ

चेहरे को स्मार्ट कैसे बनाये boy?

चेहरे को स्मार्ट बनाए रखने के लिए लड़कों को अपने चेहरे की सफाई से फेसवॉश या फोम के जरिए रोजाना साफ़ करना चाहिए,  उन्हें अपने चेहरे पर मसाज लेनी चाहिए, रोजाना शेविंग करनी चाहिए और अपनी दाढ़ी को सही शेप में रखें, इसके अलावा चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करे। 

लड़का हैंडसम कैसे बन सकता है?

हैंडसम बनने के लिए लड़कों को नियमित रूप से अपने चेहरे धोने चाहिए, रोजाना सवेरे ब्रश करना चाहिए, अपने नाखूनों को ट्रिम करके रखें, अच्छा हेयरकट लें और परफ्यूम का इस्तेमाल अवश्य करें।

हैंडसम हिंदी मीनिंग क्या है? 

Handsome का हिंदी मीनिंग आकर्षक, सुंदर तथा रूपवान होता है।  

निष्कर्ष 

आज का यह post Handsome kaise bane/Handsome kaise bane ladke यही पर समाप्त होता है। आज के इस पोस्ट में हमने आपको स्मार्ट और हैंडसम कैसे बने तथा अच्छा कैसे दिखे के बारे में विस्तार से बताया है।

आशा करते है, आपको यहां दी गई जानकारी से मदद मिली होगी। इसी के साथ यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे कृपया social media में ज़रूर share करे। 

Leave a Comment