आईएएस (IAS) अधिकारी kaise bane | योग्यता, तैयारी, कार्य और सैलरी

नमस्कार दोस्तों, अगर आप सरकारी नौकरी भी चाहते हैं और साथ ही साथ पावर भी चाहते हैं तो आप IAS बन के यह सब चीज पा सकते हैं। आईएएस भारत में सबसे सर्वश्रेष्ठ नौकरी मानी जाती है। एक जिला अधिकारी के पास जितना पावर होता है उतना पावर देश के किसी भी नेता या सरकारी नौकरी में नहीं होता है।

अगर आप आईएएस बन जाते हैं तो आपको पैसा और पावर दोनों एक साथ मिल जाते हैं। आईएएस की नौकरी काफी आराम की नौकरी होती है इसलिए आप भी आईएस बन के इन सभी लाभों को पा सकते हैं। 

आईएएस कैसे बने अगर आप का भी यही सवाल है तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं हमने यह पोस्ट आप लोगों के लिए ही लिखा है। हम आपको इस पोस्ट में आईएएस से जुड़ी सारी जानकारी देने वाले हैं। IAS कैसे बने, आईएएस  कौन होता है, आईएएस की पावर क्या होती है, आईएएस बनने के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए , यह सारी जानकारी जानने के लिए आप इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़े। तो चलिए शुरू करते हैं –

Contents show

IAS कौन होता है?

IAS एक जिला का सबसे उत्तम अधिकारी होता है। आईएएस को जिला अधिकारी से भी जाना जाता है। सिविल सर्विस में जितने भी पद होते हैं उन सभी पदों में से आईएएस पद को सबसे सर्वोच्च पद माना जाता है।

इस पद को केवल मेहनती और जुझारू विद्यार्थी ही पा सकते हैं। आईएएस पद एक जिला के सबसे उच्चतम पदों में से होता है। आसान भाषा में बोले तो जिला का प्रथम व्यक्ति आईएएस अधिकारी ही होता है। 

बहुत सारे लोगों को लगता है कि आईएएस पद पर केवल डिस्टिक मजिस्ट्रेट का ही पद होता है लेकिन ऐसा नहीं होता है। आईएएस अधिकारी के रूप में डिस्टिक मजिस्ट्रेट पद होने के साथ-साथ मुख्य सचिव, उपसचिव, निदेशक जैसे बहुत सारे अलग-अलग पद भी होते हैं।

IAS Full Form in Hindi

IAS का पूरा नाम (IAS full form) Indian Administrative Service | इंडियन एडमिनिस्ट्रेटर सर्विस है।

जिसे हिंदी में भारती प्रशासनिक सेवा कहा जाता है। 

IAS कैसे बने? IAS kaise bane in hindi 

अगर आप IAS अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले (UPSC) संघ लोक सेवा आयोग जैसी परीक्षा को अच्छे अंक से पास करना होगा।

IAS कैसे बने इसको जानने के लिए नीचे दिए गए सभी पॉइंट को ध्यान से पढ़ें – 

1. आप ने ग्रेजुएशन कर रखी हो। 

अगर आप आईएएस बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपने अपनी ग्रेजुएशन अच्छे अंको से की हो यानी कि आपने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया हो। अगर आप ग्रेजुएशन नहीं किए हैं तो सबसे पहले आप अपना ग्रेजुएशन फाइनल करें।

2. आईएएस परीक्षा पैटर्न को समझें। 

जब आप ग्रेजुएशन कर लेते हैं तो उसके बाद से आप को आईएएस परीक्षा का कोर्स और उसका सिलेबस समझने में काफी आसानी हो जाती है । आईएएस परीक्षा के लिए आप को उसका सिलेबस और पिछले कुछ सालों का प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़ना और समझना चाहिए। जब आप समझे रहेंगे तो परीक्षा देने में आसानी होगी। 

3.आईएएस परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। 

आईएएस  परीक्षा के लिए आवेदन हर साल के फरवरी माह से शुरू किया जाता है। Iआईएएस परीक्षा के आवेदन के लिए आप https://upsc.gov.in/ के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं।

यह बात हमेशा याद रखें कि जब भी आप आवेदन करें तो आप के डॉक्यूमेंट में जो नाम हो वही same नाम से आवेदन करें ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार से दिक्कत ना हो। इसका आवेदन करना काफी आसान होता है और आप बहुत आसानी से इसका आवेदन कर सकते हैं ।

4. UPSC (Prelims) प्रिलिम्स परीक्षा पास करे। 

जब आप आईएएस परीक्षा के लिए आवेदन कर देते हैं तो उसके बाद से आपको UPSC प्रीलिम्स की परीक्षा को पास करना होता है। इस परीक्षा में आपसे सामान्य अध्ययन और CSAT से जुड़े सवाल ज्यादातर पूछे जाते हैं जब आप इस परीक्षा को पास कर लेते हैं तो आपको अगले चरण में जाने का मौका मिलता है।

5. UPSC की Mains परीक्षा पास करे। 

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा पास करने के बाद UPSC mains की परीक्षा पास करनी होती है। यह परीक्षा बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होती है इस परीक्षा में आपको निबंध, सामान्य ज्ञान और जिस विषय से आप तैयारी करते  है उससे संबंधित प्रश्न आते हैं इसी परीक्षा के अंको को मेरिट लिस्ट में जोड़ा जाता है और इसी से निर्धारित किया जाता है कि आपका सिलेक्शन अगले चरण के लिए होगा कि नहीं। 

6. परीक्षा देने के बाद इंटरव्यू को पास करें। 

जब आप दोनों परीक्षा में अच्छे अंक ला लेते हैं तब आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।  इंटरव्यू में आप से कोई लिखित पेपर नहीं कराया जाता है इंटरव्यू में आपसे डायरेक्ट प्रश्न पूछे जाते हैं जिसका जवाब आपको देना होता है इंटरव्यू में आपकी पर्सनालिटी टेस्ट और कुछ अन्य प्रश्न किए जाते हैं ।

7. अंत में LBSNAA मे ट्रेनिंग। 

जब आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप को क्लियर कर लेते हैं तो अंत में आपको LBSNAA में ट्रेनिंग दी जाती है। जब तक आप LBSNAA में ट्रेनिंग नहीं देंगे तब तक आप जिला अधिकारी नहीं बन सकते हैं। LBSNAA में आपको 6 महीने से 8 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। 

LBSNAA में आपको एक सफल आईएएस अधिकारी बनने  की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि आप अपना काम जिम्मेदारी पूर्वक करते रहें।  LBSNAA में ट्रेनिंग करने के बाद आप एक आईएएस अधिकारी के रूप में बाहर आते हैं और आपकी जहां posting हुई होती है वहां पर आप अपना ड्यूटी करना शुरू कर देते हैं।

IAS के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ? 

IAS बनाने से पहले आपको UPSC जैसे परीक्षा को पास करना होता है, और इस परीक्षा को देने से पहले आपके पास कुछ योग्यता होनी चाहिए जिसके बाद से ही आप इस परीक्षा को दे सकते हैं ।अगर बात करें योग्यता की तो निम्न प्रकार के होते हैं –

एजुकेशन – आईएएस की परीक्षा देने के लिए आपने कम से कम ग्रेजुएशन किया हो बिना ग्रेजुएशन के आप इस परीक्षा में नहीं बैठ सकते हैं इसीलिए सबसे पहले ग्रेजुएशन करें। 

राष्ट्रीयता – आईएएस अधिकारी बनने के लिए आप भारत के नागरिक होने चाहिए। 

उम्र क्या होनी चाहिए – आईएएस बनाने के लिए सबसे कम उम्र 21 वर्ष होता है लेकिन अगर बात करें इसकी अधिकतम उम्र क्या होता है तो यह हर वर्ग के अनुसार अलग-अलग होता है।

General category – अगर आप General Category के है तो आपकी उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच में होना चाहिए। 

OBC Category – अगर आप OBC Category के है तो आपकी उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच में होना चाहिए। 

SC/ST Category – अगर आप SC/ST Category के है तो आपकी उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच में होना चाहिए।

PH Category – अगर आप SPH Category  के है तो आपकी उम्र 21 से 42 वर्ष के बीच में होना चाहिए।

IAS कि परीक्षा आप कितनी बार दे सकते हैं ? 

आपके वर्ग के हिसाब से बताया जाता है कि आप कितनी बार UPSC की परीक्षा दे सकते हैं –

General Category – General Category के लोग इस परीक्षा को 6 बार दे सकते हैं 32 के उम्र तक ।

OBC Category – OBC Category के लोग इस परीक्षा को 9 बार दे सकते हैं 35 के उम्र तक ।

SC/ST Category – SC/ST Category के लोग इस परीक्षा को Unlimited बार दे सकते हैं 37 के उम्र तक ।

PH Category – NA

IAS की तैयारी कैसे करें? 

अगर आप भी आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इसका तैयारी करना होता है। UPSC परीक्षा की तैयारी आप कैसे कर सकते हैं इसके बारे में हमने नीचे कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताए हैं जिसे आप ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं – 

UPSC के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझिए  UPSC की परीक्षा पास करने से पहले आपको इसके परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना काफी जरूरी होता है। जब तक आप सिलेबस को नहीं समझते तब तक आप इसकी पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। 

अपना बेसिक लेवल मजबूत बनाइए –  हमेशा याद रखें किसी भी एग्जाम की तैयारी करने से पहले अपना बेसिक लेवल हमेशा मजबूत बनाए रखें। जब बेसिक लेवल मजबूत होता है तब आपको एक्स्ट्रा कंफर्टेबल फील होता है बेसिक लेवल को मजबूत बनाने के लिए आप NCERT की किताबें भी पढ़ सकते हैं। 

करंट अफेयर्स पढ़ें – जब आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कम से कम 1 साल का करंट अफेयर्स याद होना चाहिए। आपको प्रतिदिन करंट अफेयर्स  पढ़ना होगा क्योंकि जब UPSC की प्रीमियम एग्जाम होता है तो करंट अफेयर्स  से सवाल पूछे जाते हैं। करंट अफेयर्स  को पढ़ने के लिए आप न्यूज, मैगजीन और ऑनलाइन कोई कोर्स भी कर सकते हैं। 

पिछले सालों के प्रश्न पत्र को हल करते रहें –  UPSC परीक्षा की तैयारी करने के लिए बेहतर तरीका होता है कि आप पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को देखें और उनको सॉल्व करने की कोशिश करें। जब आप ऐसा करते हैं तो आपको आईडिया लग जाता है कि UPSC की परीक्षा में ऐसे प्रश्न आते हैं जिससे कि आपको पेपर देने में आसानी होती है। 

Mock test लगाएं –  आप हमेशा mock test लगाते रहे। Mock test लगाने से यह पता चलता है कि आप की तैयारी कितनी हो रही है। जब आप mock test लगाते हैं तब आपको पता चलता है कि किस सब्जेक्ट को हमें और ज्यादा पढ़ने की जरूरत है। 

अच्छे किताबों को पढ़ें –  जो भी लोग UPSC परीक्षा की तैयारी करते हैं वह एक बार जरूर सोचते हैं कि कौन सी किताबों से पढ़ें तो इसके लिए हमने नीचे कुछ अच्छी किताबों का नाम बताया है जिसे आप पढ़ सकते हैं । 

हमेशा रिवीजन करते रहें –  यह किसी भी एग्जाम का मुख्य हिस्सा माना जाता है जब भी आप कुछ पढ़े उसको हमेशा रिवीजन करते रहें रिवीजन करने से यह फायदा होता है कि जो भी आप भूल रहे होते हो वह फिर से याद हो जाता है इसीलिए रिवीजन करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

IAS बनाने के लिए कौन से किताबों को पढ़ें? 

आईएएस अधिकारी बनने के लिए आप कौन से किताब पढ़ रहे हैं यह देखना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि अगर आप सही किताबों से नहीं पढ़ रहे हैं तो फिर आप परीक्षा में पास नहीं हो सकते हैं।

नीचे आपको कुछ अच्छी किताबों का नाम बताया गया है जिससे आप पढ़ कर UPSC के एग्जाम में अच्छा अंक ला सकते हैं – 

            पुस्तक                                                                          लेखक 

  • इंडिया इयर बुक –                                                             करंट अफेयर के लिए 
  • इंडियन इकोनामी –                                                            रमेश सिंह
  • इंडियन पालिटिफार सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन                   एम लक्ष्मीकांत
  • ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ मॉडन इंडिया –                                          राजीव अहीर
  • सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन जियोग्राफी –                        गोह चेंग लेओंग 
  • इंडियन आर्ट एंड कल्चर –                                                   नितिन सिंघानिया
  • हिस्ट्री ऑफ मॉडर्न इंडियन –                                                बिपिन चंद्र
  • इंडियन अंसिएंट फास्ट –                                                     रामशरण शर्मा
  • NCERT के 6 से 12 तक के भूगोल, इतिहास और नागरिक शास्त्र के किताब

IAS बनने के लिए परीक्षा प्रारूप क्या है? 

UPSC की परीक्षा 3 चरणों में किया जाता है। 3 चरणों की परीक्षाएं अलग-अलग चरणों में संपन्न किया जाता है। जो कि तीनों चरणों की परीक्षाएं कुछ इस प्रकार हैं – 

1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) 

2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam) 

3. साक्षात्कार (Interview) 

1. प्रारंभिक परीक्षा –  यह UPSC परीक्षा का सबसे पहला पेपर होता है इस परीक्षा में आपको दो पेपर देने होते हैं दोनों पेपर 200-200 अंक का होता है अगर आप किसी प्रश्न का गलत उत्तर देते हैं तो आप का एक तिहाई अंक काट लिया जाता है । 

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न- 

           पेपर का नाम                                                                    अंक

  • सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र (1)                                                 200
  • सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र (2)                                                 200

सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र (1) –  पेपर 1 में कुल 200 अंक के सवाल पूछे जाते हैं जोकि ऑब्जेक्टिव टाइप होते हैं। पेपर में 2 घंटे का समय होता है ।  

सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र (1) मे कुछ इस प्रकार के टॉपिक से क्वेश्चन आता है – 

  • भारत का इतिहास 
  • सामान्य विज्ञान 
  • वर्तमान मामले 
  • पर्यावरण 
  • विश्व और भारतीय भूगोल 
  • भारतीय राजनीति और शासन 
  • सामाजिक विकास और आर्थिक विकास

सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र (2) – पेपर 2 भी पेपर 1 के जैसे ही होता है। इसमें भी 200 अंक के ऑब्जेक्टिव प्रश्न और 2 घंटे का समय दिया जाता है। paper-2 में कुछ इस प्रकार के टॉपिक से प्रश्न आते हैं – 

  • डाटा व्याख्या 
  • सामान्य मानसिक योग्यता
  •  समाज समस्या को हल करने के निर्णय लेना 
  • तार्किक तर्क 
  • विश्लेषणात्मक क्षमता 
  • संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल

2. मुख्य परीक्षा –  मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका सिर्फ उन्हीं अभ्यार्थियों को मिलता है जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास की होती है यह परीक्षा पूर्ण रूप से लिखित परीक्षा होती है इसमें अलग-अलग विषय और इंटरनेशनल टॉपिक से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। 

मुख्य परीक्षा का पैटर्न- 

          पेपर का नाम                                                                         अंक

  • भारतीय भाषा                                                                        300
  • निबंध लेखन                                                                          250 
  • अंग्रेजी                                                                                  300
  • वैकल्पिक विषय प्रश्न पत्र (1)                                                     250
  • वैकल्पिक विषय प्रश्न पत्र (2)                                                     250
  • सामान्य अध्ययन(1)                                                                250 
  • सामान्य अध्ययन(2)                                                                250
  • सामान्य अध्ययन(3)                                                                250
  • सामान्य अध्ययन(4)                                                                250

3. साक्षात्कार – जब आप यह दो परीक्षा को पास कर लेते हैं तो आपको फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। 

साक्षात्कार परीक्षा पैटर्न –

            पेपर का नाम                                                                      अंक

  • साक्षात्कार                                                                            275

IAS की ट्रेनिंग कब होती है?

जब आप सभी परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो उसके बाद से मेरिट निकाला जाता है और मेरिट के ही आधार पर अभ्यार्थियों का चयन किस पद पर होगा यह निर्धारित किया जाता है। जब अभ्यार्थियों का उनके पद के बारे में बता दिया जाता है उसके बाद से उन्हें LBSNAA में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है।

IAS के कार्य क्या- क्या होते हैं? 

मुख्य रूप से एक आईएएस को निम्नलिखित कार्य मिलता है – 

  • आईएएस  का काम होता है वह जिस जिले में हो उस जिले में शांति बनाए रखें। 
  • जिला अधिकारी अपने जिले को काबू करने के लिए वह 144 धारा को लागू कर सकता है। 
  • अपने जिले में कानून और व्यवस्था को बनाए रखें। 
  • जिला अधिकारी का काम विभाग में जितने भी लोग काम कर रहे हैं उन्हें देखना और अगर कोई व्यक्ति लापरवाही से काम कर रहा है तो उसे समझाना या उसे निलंबित करना। 
  • एक जिला अधिकारी को केवल राष्ट्रपति ही निलंबित कर सकता है।

IAS की सैलरी कितनी होती है? 

कोई भी व्यक्ति सरकारी अफसर पैसे के लिए ही बनता है। जब आप आईएएस अफसर बन जाते हैं तो आपको भी सैलरी दी जाती है इसमें आपको शुरुआती सैलरी 56000 प्रति महीने दी जाती है यह सैलरी समय के साथ-साथ बढ़कर ₹100000 प्रति महीना हो जाता है।

IAS को कौन-कौन सुविधाएं मिलती हैं? 

जिला अधिकारी बनने पर आपको बहुत अच्छी अच्छी सुविधाएं मिलती हैं। जो निम्न है – 

  • एक स्मार्टफोन जो सरकार देती है। 
  • देश में आप कहीं भी घूम सकते हैं वह भी निशुल्क। 
  • घर की सुरक्षा के लिए 2 सिपाही मिलते हैं। 
  • आईएएस की सुरक्षा के लिए 4 बॉडीगार्ड सरकार देती है। 
  • खाना बनाने के लिए एक कुक मिलता है। 
  • एक बड़ा बंगला जिसमें कम से कम 5 कमरे होते हैं। 
  • एक गाड़ी मिलता है जिससे आप कहीं जाते हैं। 

IAS के कितने पद होते हैं?

जिला अधिकारी के निम्न पद होते हैं – 

  • DM जिला मजिस्ट्रेट 
  • डिप्टी कमिश्नर 
  • जिला कलेक्टर 
  • बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के सदस्य
  •  विभागीय आयुक्त 
  • राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष 
  • SDO /SDM /CDO

IAS की पावर क्या होती है? 

आप लोगों को पता ही है कि जिला अधिकारी 1 जिले का सबसे प्रथम और मुख्य व्यक्ति होता है जिला अधिकारी के अंडर में जो भी कर्मचारी काम करता है वह उसे निर्देश और गलत पाने पर कठोर सुनवाई भी करता है। 

जिला अधिकारी किसी भी कर्मचारी को गलत पाने पर वह उस पर कठिन कार्यवाही या उसे निलंबित कर सकता है उसपर कानूनी कार्यवाही कर सकता है, उसके खिलाफ केस भी दर्ज करा सकता है।  एक समय इंदिरा गांधी ने योगी जी से कहा था कि जो पावर जिले के डीएम में होता है वह देश के पीएम और राज्य के सीएम में नहीं होता है।

FAQ 

12वीं के बाद IAS बन सकते हैं ? 

जी नहीं आप 12 के बाद IAS नहीं बन सकते हैं। 

आईएएस  बनने के लिए कौन सी डिग्री होनी चाहिए ?

आईएएस बनने के लिए आप के पास  कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है ।

आईएएस बनाने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है ?

UPSC exam देने के बाद आप आईएएस बन सकते हैं। 

आईएएस  बनने के लिए कितने मार्क की जरूरत होती है? 

आईएएस बनने के लिए आप को MAINS मे कम से कम 950 नंबर से ज्यादा लाना ही पड़ेगा। 

1 साल मे कितने आईएएस बनते है? 

1 साल मे 108 आईएएस बनते है।

निष्कर्ष

दोस्तों आशा करता हूं कि आपको यह पोस्ट आपके आईएएस  बनने की यात्रा में सहयोग करेगा। अगर आपको इस पोस्ट से कोई भी सवाल हो तो आप बिना कुछ सोचे हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द देने की पूरी कोशिश करेंगे अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर से शेयर करें जिससे कि उनको भी मदद मिल सके। 

Leave a Comment