IPS kaise bane hindi: IPS भारतीय सिविल सेवा में सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक है। इसलिए कई छात्रों का यह सपना होता है कि वह एक IPS अधिकारी बने। परंतु IPS ऑफिसर बनने के लिए UPSC द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं को पास करना होता है। यदि आप भी उन छात्रों में से एक है जो IPS बनना चाहते हैं परंतु आपको ips kaise bane hindi से संबंधित पूरी जानकारी नहीं है तो आप आज के इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।
क्योंकि आज के इस लेख में हम जानने वाले हैं कि ips kaise bane hindi? साथ ही हम IPS बनने के लिए योग्यता और परीक्षाओं के बारे में भी जानकारियां प्राप्त करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं-
IPS कौन होते हैं?
IPS का Full Form इंडियन पुलिस सर्विस (Indian Police Service) होता है जो कि सभी सिविल सेवाओं में से सबसे उच्च पद होता है। IPS एक ऐसा अधिकारी होता है, जो केंद्र सरकार और कई अलग-अलग राज्यों में कार्य करते हैं। इसके साथ ही एक IPS ऑफिसर कानून व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य करता है।
पूरे जिले में IPS ही सबसे बड़ा अधिकारी माना जाता है और IPS ऑफिसर ही जिले के सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होता है। इंडियन पुलिस सर्विस भारत की तीन सर्विस में से एक है जिसकी शुरुआत 1948 में हुई थी।
IPS बनने के लिए किसी भी छात्र को बहुत ही कठिन परिश्रम करना पड़ता है और कई परीक्षाओं से भी होकर गुजरना पड़ता है।
IPS ऑफिसर के कार्य क्या हैं?
एक IPS अधिकारी को जिले एवं राज्यों से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां उठानी पड़ती हैं जो कि निम्नलिखित है।
- जिले एवं राज्यों में सार्वजनिक रूप से शांति बनाए रखना
- अपराधियों को रोकना
- अपराध होने पर जांच पड़ताल और सबूतों को इकट्ठा करना
- किसी भी VIP को सिक्योरिटी प्रदान करना
- स्मगलिंग और ड्रग से संबंधित कार्यों को रोकना
- अपने जिला एवं राज्य की सीमा की सुरक्षा करना
- आपदा प्रबंधन करना और आतंकवाद की रोकथाम करना भी IPS ऑफिसर के ही कार्य होते हैं।
- इसके अलावा एक IPS ऑफिसर कुछ अन्य भूमिकाएं और जिम्मेदारियां निभाता है। जैसे – RAW, CID, CBI, इत्यादि खुफिया एजेंसी की जिम्मेदारी भी IPS ऑफिसर पर होती है।
- भारतीय फेडरल कानून प्रवर्तन एजेंसी जैसे – BSF, ITBP, NSG, CISF, CRPF, इत्यादि की जिम्मेदारी भी IPS ऑफिसर की ही होती है।
IPS बनने के लिए योग्यता
IPS बनने के लिए सरकार द्वारा कुछ योग्यताएं – जैसे शारीरिक योग्यता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा इत्यादि निर्धारित किए गए हैं पुलिस ऑफ जिसकी जानकारी हम आपको विस्तार पूर्वक नीचे बता रहे हैं।
IPS के लिए शारीरिक योग्यता
- आवेदक की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर होने चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए हाइट 150 सेंटीमीटर रखी गई है।
- आवेदकों की दूरदृष्टि 6/6 या 6/9 की होनी चाहिए। यदि किसी की आंख खराब है, तो उसकी दूर दृष्टि 6/12 या 6/9 होनी चाहिए।
- वहीं आवेदक की निकट दृष्टि क्रम j1 और j2 होनी चाहिए।
- पुरुष आवेदक की छाती कम से कम 84 सेंटीमीटर और महिला आवेदक की छाती कम से कम 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता
- आवेदक भारतीय नागरिक, नेपाल का नागरिक और भूटान का नागरिक हो सकता है।
- इसके साथ ही आवेदक तिब्बती रिफ्यूजी भी हो सकता है जिन्होंने 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में प्रवेश किया हो।
IPS के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु
- आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी द्वारा किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पूरा किया हो।
- इसके अलावा आवेदक की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष तक होनी चाहिए।
IPS Exam syllabus in hindi
IPS बनने के लिए किसी भी छात्रों को Exam देने की जरूरत होती है। और IPS के Exam सिलेबस को दो भागों में बांटा गया है। यहां पर हम आपसे प्रीलिम्स के लिए IPS सिलेबस और आईपीएस मैंस सिलेबस की जानकारियां अलग-अलग प्रदान कर रहे हैं।
IPS प्रिलिमनरी एक्जाम पेटर्न एंड सिलेबस
IPS के प्रीलिम्स Exam में कुल 2 पेपर होते हैं जो 200 अंकों के होते हैं। इन दोनों ही पेपर को हल करने के लिए दो 2 घंटे का समय दिया जाता है। प्रीलिम्स का Exam Objective type होता है।
- पेपर I का Syllabus (सामान्य अध्ययन – I)
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भारतीय और विश्व भूगोल- भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल
- भारतीय राजनीति और शासन – संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे, आदि
- सामान्य विज्ञान
- आर्थिक और सामाजिक विकास – सतत विकास, गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल, आदि
- पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु पर सामान्य मुद्दे
पेपर II के लिए Syllabus (CSAT / सामान्य अध्ययन – II)
- समझ (Comprehension)
- संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल
- तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमतानिर्णय लेने और समस्या-समाधान
- सामान्य मानसिक क्षमता
- बुनियादी संख्यात्मकता (संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण के क्रम, आदि) (कक्षा X स्तर ) और डेटा व्याख्या (चार्ट, ग्राफ़, टेबल, डेटा पर्याप्तता, आदि – दसवीं कक्षा स्तर)
IPS मेन एक्जाम पेटर्न एंड सिलेबस
अब यदि कोई भी आवेदक IPS Prelims Exam को पार कर लेता है तो Mains Exam देने की जरूरत होती है। यह मुख्य परीक्षा होती है जिसमें कुल 9 पेपर होते हैं। यह भाषाओं का पेपर होता है, जिसमें छात्रों को अपनी चुनी गई भाषा और अंग्रेजी भाषा का पेपर देना होता है।
या दोनों ही परीक्षाएं 300 अंकों की होती है। इसके साथ ही अन्य 7 पेपर जनरल स्टडीज के होते हैं। जोकि 300 अंको का होता है। इन 7 पेपर में से एक पेपर निबंध लेखन का भी होता है जो 200 अंकों का होता है।
PAPER | SYLLABUS |
Essay | Essay on any topic |
General studies 1 | Indian Heritage, Culture, Geography |
General studies 2 | Constitution, Governance, Social Justice |
General studies 3 | Technology, Environment, Disaster Management |
General studies 4 | Ethics, Integrity, and Aptitude |
Optional subject 1 | Any |
Optional subject 2 | Any |
Paper 1 | Indian Language (Anyone of the language) |
Paper 2 | English language |
IPS कैसे बने? (ips kaise bane hindi)
IPS बनने के लिए आपको कई स्टेप्स फॉलो करने होंगे और कठिन परिश्रम भी करना होगा। तभी आप एक अच्छे IPS ऑफिसर बन पाने में सक्षम होंगे। IPS बनने की तैयारी शुरू करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- 12वीं परीक्षा पास करें
सबसे पहले छात्रों को अपनी 12वीं क्लास पास करनी होगी। जो भी छात्र यह जानना चाहते हैं कि दसवीं के बाद IPS कैसे बने तो हम आपको बता दें कि दसवीं के बाद IPS की परीक्षा नहीं दी जा सकती है। हालांकि आप दसवीं के बाद सही परीक्षा की तैयारियां शुरू कर सकते हैं।
- अपना ग्रेजुएशन पूरा करें
12वीं परीक्षा पास कर लेने के बाद आपको ग्रेजुएशन पूरा करना होगा। आप किसी भी स्ट्रीम से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट कर सकते हैं। परंतु यदि आप सिविल सर्विसेज के Exam में बैठ रहे हैं तो हम आपको यह बताना चाहेंगे कि आप साइंस स्ट्रीम या आर्ट स्ट्रीम से अपना ग्रेजुएशन पूरा करें। जिससे आपको कई फायदे मिलेंगे।
- UPSC परीक्षा के लिए आवेदन करें
IPS की परीक्षा हर साल UPSC द्वारा आयोजित की जाती है। तो आप UPSC की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर IPS के प्रीलिम्स Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- IPS प्रीलिम्स Exam क्लियर करें
अब आपको IPS की सबसे प्रारंभिक परीक्षा पूरी करनी होगी पुलिस टॉप प्रारंभिक परीक्षा ही IPS ऑफिसर बनने का पहला चरण होता है। इसमें Objective type question पूछे जाते हैं जोकि 200 अंकों के होते हैं। साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है इसलिए ध्यान से अपना पेपर लिखे।
- प्रीलिम्स Exam क्लियर करने के बाद मेंस Exam पास करें
IPS के मैंस Exam में कुल 9 पेपर होते हैं जो कि Descriptive type होते हैं। यह परीक्षा 300 अंकों की होती है। यहां पर आपको सभी प्रश्नों का उत्तर बिल्कुल ध्यान से लिखना होता है और थोड़ा जल्दी लिखना होता है क्योंकि इसमें Objective type question नहीं पूछे जाते हैं।
- इंटरव्यू पास करें
अब यदि आप आई पी एस के prelims और mains दोनों ही Exam पास कर लेते हैं तो आपका इंटरव्यू होता है। यह IPS ऑफिसर बनने का अंतिम चरण है। इस चरण में आपको कई अधिकारियों के सामने बैठकर इंटरव्यू देना होगा।
यह इंटरव्यू कुल 45 मिनट का होता है, जिसमें कैंडिडेट्स के इस केस को देखा जाता है। IPS का इंटरव्यू 275 अंकों का होता है, जिसे आपको पास करना जरूरी है।
- अब आप अपनी IPS की ट्रेनिंग पूरी करें
ऊपर दिए गए सभी चरणों को पूरा करने के बाद आप एक IPS ऑफिसर की ट्रेनिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।
यह ट्रेनिंग 3 साल की होती है जिसमें एक ऑफिसर को देश के प्रशासन से संबंधित और सिविल सेवा से संबंधित सभी जानकारियां दी जाती है। इसके साथ ही एक IPS ऑफिसर को ट्रेनिंग के समय सभी तरह की कानून नीतियों के बारे में भी सिखाया जाता है।
इन 3 साल की ट्रेनिंग को पूरे करने के बाद ही आप पूरी तरह से IPS ऑफिसर बनते हैं और आपको शपथ ग्रहण करना होता है। इसके बाद आपकी पोस्टिंग एक अच्छे राज्य और जिले में कर दी जाती है।
IPS की तैयारी कैसे करें?
अक्सर छात्रों का यही प्रश्न होता है कि 12वीं के बाद परीक्षा की तैयारी कैसे करें तो हम आपको यहां पर कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं जिससे आप IPS परीक्षा को पास करने में सफल हो पाएंगे।
- IPS परीक्षा के सिलेबस को समझे और उसी के अनुसार पढ़ाई करें।
- ज्यादा से ज्यादा समय Self-study करें।
- Self-study करते समय अपने नोट्स खुद बनाएं, क्योंकि इसके माध्यम से आपको अपने विषयों से संबंधित सभी टॉपिक को रिवीजन कर सकते हैं।
- जनरल नॉलेज और जनरल साइंस के लिए रोजाना अखबार और हर महीने प्रकाशित होने वाले प्रतियोगिता दर्पण को पढ़े। ध्यान रहे कि जनरल नॉलेज की नोट्स ना बनाए बल्कि इतनी देर में आप ज्यादा से ज्यादा बार सामान्य ज्ञान को दोहराए।
- NCERT की किताबों से पढ़ाई करें। क्योंकि UPSC परीक्षाओं के लिए अक्सर विशेषज्ञों द्वारा NCERT बुक Refer किया जाता है क्योंकि इसमें इतिहास, भूगोल से संबंधित बेसिक जानकारियां सही ढंग से मिल पाती है।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को जरूर हल करें और साथ ही उनका विश्लेषण करें।
- अलग-अलग ऐप और वेबसाइट के द्वारा सभी विषयों के मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करें जिससे कि आपका सभी विषयों का Revision ज्यादा से ज्यादा हो पाएगा।
- जिन बच्चों ने हाल में ही IPS परीक्षा में टॉप किया है, उनकी स्टोरी को देखें और उनसे पढ़ाई करने के कुछ टिप्स के बारे में जाने।
IPS ऑफिसर की पोस्ट लिस्ट
IPS Post list की जानकारी नीचे विस्तारपूर्वक बताई गई है।
- Director general of police
- Inspector General of Police
- Deputy inspector general of police
- Senior superintendent of police
- Additional Superintendent of Police
- Deputy superintendent of police
- Commissioner of police
- Special commissioner of police
- Joint commissioner of police
- Additional Commissioner of Police
- Deputy commissioner of police
- Additional Deputy Commissioner of Police
- Assistant commissioner of police
IPS ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है?
एक IPS ऑफिसर की सैलरी उनके पदों पर निर्भर करता है। परंतु यदि हम बात करें एक IPS ऑफिसर की मूल वेतन की तो एक IPS अफसर का प्रतिमाह वेतन ₹56100 से शुरू होता है। और साथ ही सबसे बड़ी पोस्ट के लिए वेतन ₹225000 तक भी हो सकता है।
नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से आप IPS की रैंक के अनुसार IPS की सैलरी भी देख सकते हैं।
राज्य/केंद्रीय पुलिस बल में IPS की रैंक | IPS सैलरी – |
Director General of Police/ Director of IB or CBI | 2,25,000 ₹ |
Director General of Police | 2,05,400 ₹ |
Inspector General of Police | 1,44,200 ₹ |
Deputy Inspector General of Police | 1,31,100 ₹ |
Senior Superintendent of Police | 78,800 ₹ |
Additional Superintendent of Police | 67,700 ₹ |
Deputy Superintendent of Police | 56,100 ₹ |
FAQ
प्रश्न – IPS कितने साल का कोर्स है?
उत्तर – IPS कोई कोर्स नहीं बल्कि एक परीक्षा है जिसे पास करके IPS ऑफिसर बना जा सकता है।
प्रश्न – दसवीं के बाद IPS ऑफिसर कैसे बने?
उत्तर – दसवीं के बाद IPS ऑफिसर नहीं बना जा सकता है। इसके लिए ग्रेजुएशन पास करना जरूरी है।
प्रश्न – महिला IPS कैसे बने?
उत्तर – महिला IPS बनने के लिए कुछ अलग योग्यताएं नहीं रखी गई है। इस लेख में IPS बनने की संपूर्ण जानकारी दी गई है। जिसके माध्यम से कोई भी महिला IPS ऑफिसर बन सकती है।
प्रश्न – IPS बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?
उत्तर – IPS बनने के लिए 12वीं के बाद किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पूरा करें और साथ ही IPS ऑफिसर की परीक्षा की तैयारी भी करते रहे।
प्रश्न – IPS मेडिकल में क्या चेक होता है?
उत्तर – IPS मेडिकल में मुख्य रूप से आवेदकों का आई विजन चेक किया जाता है। इसके अलावा ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, बीपी टेस्ट, इत्यादि भी चेक किए जाते हैं।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने जाना की ips kaise bane hindi? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको IPS ऑफिसर बनने की संपूर्ण जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आपको IPS बनने से संबंधित कोई अन्य जानकारियां चाहिए तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।