NTT Course Details Hindi एनटीटी कोर्स के बाद बनाए बेहतर करियर

जो लोग भविष्य में शिक्षक बनना चाहते हैं और इसी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो उनके लिए NTT कोर्स बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि यह एक डिप्लोमा कोर्स है और इस कोर्स को करने के बाद शिक्षक बनना और भी आसान हो जाता है यानी शिक्षक की नौकरी बहुत आसानी से मिल जाती है।

लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें इस कोर्स के बारे में जानकारी नहीं होती। इसी बात को ध्यान में रखकर हम यहां NTT course से संबंधित संपूर्ण जानकारी (NTT course details hindi) देने जा रहे हैं जैसे NTT course क्या है, NTT का full form क्या है, NTT course कहाँ से करे आदि। तो चलिए शुरू करते है- 

NTT course क्या है (what is NTT)

NTT का course शिक्षा से संबंधित diploma course है जिसकी अवधि 1 वर्ष की होती है। यह course कर लेने के बाद व्यक्ति pre primary या nursery का teacher बनने के लायक हो जाता है। आमतौर पर यह course केवल 1 वर्ष का ही होता है लेकिन कुछ-कुछ colleges में यह course 2 वर्षों का होता है। 

यदि आप छोटे बच्चों को पढ़ाने में रुचि रखते हैं तो आप NTT का course कर सकते हैं। इसमें आप ना केवल private बल्कि सरकारी पूर्व प्राथमिक अध्यापक भी बन सकते हैं। इसमें आपका वेतन 1 प्राथमिक अध्यापक जितना ही होगा। यही कारण है कि NTT का course तेजी से युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यहां तक कि आंगनबाड़ी में भी शिक्षकों की भर्ती के लिए NTT का diploma मांगा जाता है। यदि आप आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह course अवश्य करें। सरकारी नौकरी दिलवाने में यह course आपकी काफी अधिक आवश्यकता कर सकता है। 

NTT का full form क्या है (What is the full form of NTT) 

NTT का full form होता है nursery teacher training ।  यदि इसका हिंदी में अनुवाद करें तो होगा पूर्व प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण । nursery कक्षा का अध्यापक बनने के लिए यह course किया जाता है। इस course के दौरान सिखाया जाता है कि nursery कक्षा के बच्चों को कैसे पढ़ाया जाता है। इस course में और भी कई तत्व शामिल है,  जैसे कि छोटे बच्चों के स्वभाव को समझना, उन को शिक्षा के प्रति आकर्षित करना, उनको कक्षा और शिक्षा से रूबरू करवाना इत्यादि प्रकार के गुण सिखाना इत्यादि। 

NTT Course Duration (Nursery teacher training course  कितने वर्ष का होता है)

NTT course पूर्ण करने की अवधि मुख्य तौर पर केवल 1 वर्ष की होती है। कक्षा बारहवीं के बाद सीधे इस course में admission लिया जा सकता है। 

सन 2010 के पहले यह course 2 वर्षों का हुआ करता था। इस course के पूर्ण होने के पश्चात राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता दी जाती थी। लेकिन 2010 में परिषद ने 2 वर्षों के इस course को अपनी सूची से हटा दिया था। लेकिन आज भी कई colleges ऐसे हैं जो 1 वर्ष की जगह 2 वर्षों में यह course पूरा करवाते हैं। ऐसी degree सरकारी नौकरी के लिए मान्य नहीं है। 

सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए 1 वर्षीय  NTT diploma ही काफी है। आज के समय में इस course को “बचपन की देखभाल और शिक्षा (ECCE)” के नाम से भी जाना जाता है। इसमें practical knowledge द्वारा छोटे बच्चों के व्यवहार को समझने का अनुभव प्रदान किया जाता है। 

Eligibility of NTT Course (Nursery teacher training कौन कर सकता है)

Nursery teacher बनने के लिए basic योग्यता 12वीं पास होती है। जिसका अर्थ यह है कि 12वीं पास कर लेने के बाद अब सीधा इस course में admission ले सकते हैं। 12वीं पास होने के अलावा निम्नलिखित योग्यताएं भी महत्वपूर्ण है –

  • किसी भी मान्यता प्राप्त board से 12वीं पास हो।
  • 12वीं पास में प्राप्त अंकों की न्यूनतम सीमा 45% से 60% तक होती है।
  • जाति के आधार पर न्यूनतम सीमा में 4 से 5% तक की छूट दी जाती है।
  • राष्ट्रीय स्तर पर इस course में admission के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा आयोजित नहीं करवाई जाती हालांकि कुछ college इस course में admission के लिए entrance exam आयोजित करवाते हैं।

यदि आप ऊपर बताए गए सभी मानदंडों को पूरा करते हैं तो आप NTT के course में बेझिझक admission ले सकते हैं। 

NTT Course Age Limit (Nursery teacher बनने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए

वैसे तो इस course में admission पाने के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन तब भी nursery का teacher बनने के लिए व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लगभग 18 वर्ष तक व्यक्ति कि 12वी कक्षा पास हो जाती है जिसके बाद वह इस course में दाखिला ले सकता है। 

NTT Course Fees (Nursery teacher training course की fees कितनी होती है)

वैसे तो इस course की fees के लिए एक निर्धारित आंकड़ा दे पाना मुश्किल है। लेकिन तब भी भारत में NTT का course ₹8000 से लेकर ₹30000 तक की fees देने पर पूरा किया जा सकता है। बाकी colleges की अपेक्षा fees के लिहाज से यह course काफी सस्ता है। इसी कारण से कई सारे लोग तेजी से इस course में admission ले रहे हैं। 

यह course भारत में विभिन्न सरकारी तथा private college द्वारा करवाया जाता है। college में provide की जा रही facilities इसके अनुसार इस course की fees भी differ करती है। आप जिस भी college से या course करना चाहते हैं उस की online website द्वारा fees के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

NTT का सिलेबस (Nursery Teacher Training Syllabus)

चूंकि course nursery कक्षा के बच्चों को पढ़ाने से संबंधित है तो इसके syllabus में ऐसे तत्व को शामिल किया गया है जो कि छोटे बच्चों के व्यवहार को समझने से संबंधित है। इसमें छोटे बच्चों को पढ़ाने के तरीकों पर अध्ययन किया जाता है। NTT course के syllabus का विवरण नीचे दिया गया है –

  • Teaching Methodology
  • Basic of pre primary education
  • Method oF Teaching Topics and subjects
  • Child Psychology
  • Nutrition and Community
  • Child Care and health
  • Art and craft
  • Nursery School organisation
  • Child Health
  • Practical in different primary

ऊपर दिखाए गए बिंदुओं पर ही syllabus केंद्रित रहता है। इन्हीं विषयों पर महारत हासिल करके पूर्व प्राथमिक अध्यापक बनने की शिक्षा पूर्ण होती है। 

NTT course कहां से करें?

NTT का course करके career की शुरुआत करने के लिए निम्नलिखित colleges उत्तम है। हमने इस list में केवल भारत के college और universities को शामिल किया है। 

  • Bhavans Nursery Teacher Training College( Kerala)
  • Lal Bahadur shastri Training institute, Ghaziabad Uttar Pradesh
  • All India Institute Of public and physical health( Delhi)
  • Bhartiya Shiksha Parishad ( Lucknow)
  • Delhi University Of Early Childhood care and Education ( Delhi )
  • Kasturba Gandhi Nursery Teachers Training College Training
  • YBN university Ranchi
  • North East frontier technical University(Arunachal Pradesh)
  • All Indian Institute Of Punjab

NTT Course from IGNOU (NTT course online कैसे करें?)

आज के समय में distance learning का भी प्रचलन काफी बढ़ गया है। लोग घर बैठे online degree प्राप्त करना prefer करते हैं। ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी यह है कि भारत की सर्वप्रथम open University IGNOU द्वारा भी NTT का course provide किया जाता है। आप घर बैठे NTT के diploma course को कर सकते हैं और IGNOU द्वारा प्राप्त certificate सरकारी नौकरी के लिए भी मान्य होता है। 

FAQ

NTT course का full form क्या है? 

NTT का full form Nursery teacher training है, जिसे हिंदी में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कहते है।

क्या NTT course IGNOU से कर सकते हैं? 

जी हां बिल्कुल IGNOU द्वारा NTT कोर्स किया जा सकता है और यहां से प्राप्त सर्टिफिकेट सरकारी नौकरी के लिए भी मान्य होगा।

NTT क्या है?

NTT शिक्षा संबंधित diploma course है, जिसकी अवधि कुल 1 वर्ष की होती है।

निष्कर्ष 

आज का हमारा यह article ‘NTT course details hindi’ हम यहीं पर समाप्त करते हैं। उम्मीद करते हैं, कि आपको इस article में NTT course के बारे में दी गई जानकारी अवश्य useful लगी होगी।

यदि आपको यह article पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ share करना ना भूले। यदि अब भी आपके मन में NTT course से संबंधित सवाल या शंका बाकी है, तो हमें comment section के माध्यम से अवश्य बताएं।

 

Leave a Comment