o level course kya hai: दोस्तो, जिस प्रकार Education में कई प्रकार के डिप्लोमा कोर्सेज होते हैं, उसी प्रकार कंप्यूटर में भी एक डिप्लोमा कोर्स होता है जिसे हम O Level के नाम से जानते हैं। इस ओ लेवल कोर्स को करके कोई भी छात्र एक अच्छी नौकरी प्राप्त करने योग्य हो जाता है। परंतु कई छात्रों को यह जानकारी नहीं है कि o level course kya hai? या इसके क्या लाभ हैं? इत्यादि।
तो चलिए आज के इस लेख में हम जानते हैं कि o level course kya hai? और इस कंप्यूटर कोर्स को करने के लिए कैसे अप्लाई करें? इसके साथ ही हम ओ लेवल कोर्स से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।
O Level Full form क्या है?
O Level का फुल फॉर्म Ordinary Level होता है। इसे हिंदी में साधारण स्तर कहते हैं। O Level एक प्रकार का कंप्यूटर कोर्स होता है, जिसके कारण इसे ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स भी कहा जाता है।
इस कोर्स की अवधि 1 साल की होती है और इसके अंतर्गत छात्रों को कंप्यूटर का प्रैक्टिकल सिखाया जाता है।
ओ लेवल कोर्स क्या है? (o level course kya hai)
O Level Course एक कंप्यूटर कोर्स है। यह कंप्यूटर कोर्स का डिप्लोमा होता है जिसके अंतर्गत छात्रों को कंप्यूटर की basic से Advance जानकारियां दी जाती है। इस कोर्स का संचालन NIELIT (National Institute of Electronics & Information Technology) द्वारा किया जाता है।
यह O Level कंप्यूटर कोर्स 1 साल का होता है जिसमें 2 सेमेस्टर होते हैं। कोई भी 10वीं या 12वीं पास छात्र इस कोर्स को कर सकता है। कोई भी छात्र जब O Level कोर्स को पूरा कर लेता है तो उसे NIELIT की तरफ से Certificate दिया जाता है जो कि छात्रों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है।
यह कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से किए जा सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद किसी भी candidate के लिए सरकारी नौकरियां प्राइवेट नौकरी पाना काफी आसान हो जाता है।
- यह भी पढ़ें: BSC nursing के बाद कौन सी सरकारी नौकरी करनी चाहिए?
- यह भी पढ़ें: ADCA कोर्स क्या है कैसे करें? पायें पूरी जानकारी हिंदी में
- यह भी पढ़ें: बिजली विभाग में जूनियर इंजिनियर (JE) कैसे बने?
- यह भी पढ़ें: पटवारी (लेखपाल) कैसे बने? पायें पूरी जानकारी
- यह भी पढ़ें: MBA क्या है कैसे करें?
O Level कोर्स करने के क्या फायदे हैं? (O Level course karane ke fayde)
O Level कंप्यूटर कोर्स करने के कई सारे फायदे हो सकते हैं जो कि इस प्रकार है-:
- Level कंप्यूटर कोर्स करने के बाद छात्रों को ओ लेवल के समकक्ष डिग्री दी जाती है जोकि छात्रों के करियर के लिए काफी लाभदायक होता है।
- अक्सर कई तरह के गवर्नमेंट जॉब मे कंप्यूटर डिप्लोमा की मांग की जाती है और O Level कंप्यूटर कोर्स डिप्लोमा कोर्स होता है जो कि इस तरह के Government job पाने के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
- इस कंप्यूटर कोर्स के अंदर छात्रों को कंप्यूटर से संबंधित लगभग सभी चीजें जैसे- प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, मल्टीमीडिया, वेब डिजाइनिंग, आईटी टूल्स इत्यादि सिखाई जाती है जोकि किसी भी तरह की जॉब में या खुद का कोई बिजनेस खोलने के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
- यदि कोई छात्र Computer Training Center या Cafe खोलना चाहता है तो O Level कोर्स करने के बाद वह कंप्यूटर से संबंधित अपना business start कर सकता है।
- कई बार जब Diploma या Advance Diploma की Vacancy आती है तो उसमें O Level Certificate प्राप्त करने वाले लोग भी अप्लाई कर सकते हैं।
O Level कोर्स के लिए क्या योग्यता चाहिए?
O Level कोर्स करने के लिए कोई महत्वपूर्ण योग्यताएं नहीं रखी गई है। परंतु यदि कोई भी इस O Level कोर्स का डिप्लोमा करना चाहता है तो छात्रों को 12वीं पास होना आवश्यक है।
इसके अलावा यदि किसी छात्र ने ITI Certificate हासिल किया है तो वह भी इस कोर्स को करने के लिए Eligible है भले ही उसने दसवीं के बाद ITI कोर्स किया हो।
ओ लेवल कोर्स सिलेबस इन हिंदी
जैसे कि हमने जाना कि O Level का कोर्स 1 साल का होता है जिसमें 2 सेमेस्टर शामिल होते हैं। इन दोनों ही सेमेस्टर के सिलेबस अलग-अलग होते हैं। साथ ही इन दोनों ही सेमेस्टर में परीक्षाएं भी लिए जाते हैं और अक्सर छात्रों का यह प्रश्न होता है कि वह लेवल में कितने पेपर होते हैं? तो चलिए O Level Course Syllabus को विस्तार पूर्वक समझते हैं।
प्रथम सेमेस्टर
- आईटी टूल्स एंड बिजनेस सिस्टम्स
- इंटरनेट टेक्नोलॉजी एंड वेब डिजाइन
द्वितीय सेमेस्टर
- प्रोग्रामिंग एंड प्रोबलम सॉल्विंग थ्रू सी लैंग्वेज
- एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी
- इंट्रोडक्शन ऑफ मल्टीमीडिया
प्रैक्टिकल एंड प्रोजेक्ट
- प्रैक्टिकल के अंतर्गत सिलेबस के 3 पेपर से संबंधित चीजें करवाई जाती हैं।
- दोनों सेमेस्टर्स को मिलाकर सभी सब्जेक्ट से संबंधित प्रोजेक्ट वर्क भी दिया जाता है।
सभी छात्रों को O Level के अंतर्गत दिए जा रहे प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट को सबमिट करना होता है और पूरा करना होता है फुर्सत नहीं तो उन छात्रों को O Level Certificate प्रदान नहीं किया जाता, भले ही उन्होंने परीक्षा पास कर ली हो।
- यह भी पढ़ें: सीएमए कोर्स क्या है कैसे करे?
- यह भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के बाद कौन सी गवर्नमेंट जॉब करते है?
- यह भी पढ़ें: B.ed कोर्स क्या है कैसे करे?
- यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस में जॉब कैसे पायें?
- यह भी पढ़ें: 12th के बाद साइंस स्टूडेंट्स क्या करे?
O Level कोर्स का Exam कैसे होता है?
O Level Course का Exam Patter बहुत ही अलग होता है। इसके अंतर्गत दो तरह के Exam होते हैं एक प्रैक्टिकल और दूसरा Theory। इन दोनों ही Exam के 2 भाग होते हैं। इसलिए एक तरह से आपको O Level कोर्स के अंतर्गत 4 परीक्षाएं देनी होती हैं।
सबसे पहले O Level परीक्षा में Theory की परीक्षाएं होती है। इसके 2 भाग होते हैं। पहले भाग में एक OMR Sheet solve करने के लिए दिया जाता है, जिसमें 40 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है और यह पूरा Exam 40 नंबर का होता है जिसमें 20 नंबर लाने आवश्यक होते हैं।
अब दूसरे भाग में White sheet Paper Solve करना होता है जिसमें 60 Question पूछे जाते हैं। इस पेपर को Solve करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है और यह पूरा Exam 60 अंकों का होता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए 30 नंबर लाना आवश्यक होता है।
इस Theory के Exam को पास कर लेने के बाद ही कोई भी छात्र प्रैक्टिकल Exam के लिए Apply कर सकता है। यह प्रैक्टिकल Exam 100 नंबर का होता है जोकि दो भागों में बांटा होता है। पहले भाग में प्रैक्टिकल Exam ऑनलाइन Computer Based होता है। जोकि 80 नंबर का होता है। वही दूसरे भाग में शिक्षकों द्वारा 20 नंबर का VIVA लिया जाता है।
इस तरह O Level कंप्यूटर कोर्स का परीक्षा होता है और इसे पास करने के बाद छात्रों को Certificate दिया जाता है।
- यह भी पढ़ें: पुलिस इंस्पेक्टर कैसे? बने पाए पूरी जानकारी
- यह भी पढ़ें: पीएचडी कोर्स क्या है और कैसे करे?
- यह भी पढ़ें: डोमिसाइल सर्टिफिकेट क्या है और कैसे बनाये?
- यह भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक करने के फायदे क्या है?
- यह भी पढ़ें: रेलवे में क्लर्क कैसे बने?
O Level कोर्स की फीस कितनी है?
क्योंकि O Level एक तरह का डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स है, इसके कारण O Level Course Fees भी थोड़ी अधिक होती है। हालांकि इसका भुगतान दो किस्तों में किया जाता है। O Level कोर्स की पूरी फीस ₹20800 है।
इस कोर्स के लिए पहले सेमेस्टर में ₹11000 दिए जाते हैं जो कि प्रवेश के समय देने होते हैं। वहीं दूसरी किस्त द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश करते वक्त दी जाती है जो कि ₹9800 की होती है।
O Level कंप्यूटर कोर्स Admission प्रक्रिया
O Level कंप्यूटर कोर्स के लिए साल में दो बार एडमिशन होते हैं। NIELIT केवल दो बार ही छात्रों को O Level कोर्स में एडमिशन लेने का मौका देती है। डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए NIELIT की official Website पर जाकर O Level कोर्स का फॉर्म भरना होता है। और इसके माध्यम से आप Online Apply कर सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ ऑफलाइन आवेदन करने के लिए कोई भी छात्र किसी ऐसे संस्थान या कंप्यूटर कोचिंग सेंटर को ढूंढ सकता है जहां पर O Level कोर्स कराया जाता हो। इसके बाद उसे Institute या Coaching Center में छात्र एडमिशन ले सकता है।
- यह भी पढ़ें: एग्रीकल्चर में कौन कौन से सब्जेक्ट होते है
- यह भी पढ़ें: साइंस में कौन कौन सी जॉब होती है?
- यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर कैसे बने? पायें पूरी जानकारी
- यह भी पढ़ें: BFA Course क्या है और कैसे करें?
O Level कंप्यूटर कोर्स करने के बाद Job option
ऐसी कई जॉब के विकल्प हैं जो O Level कोर्स करने के बाद कोई भी साथ आसानी से कर सकता है। O Level कोर्स जॉब्स इस प्रकार है -:
- कंप्यूटर टीचर
- कंप्यूटर ऑपरेटर
- प्रोग्राम असिस्टेंट
- वेब डिजाइनर
- जूनियर प्रोग्रामर
- फ्रीलासिंगऑप्शन
- ईडीपी असिस्टेंट
- लैब असिस्टेंट
- इत्यादि।
ओ लेवल जॉब सैलेरी क्या है?
यदि आप ऑनलाइन कोर्स करने के बाद किसी तरह की नौकरी करते हैं तो आप की शुरुआती सैलरी 10,000 से 15,000 तक की होती है। और समय अनुसार यह सैलरी बढ़ती जाती है।
Job Profile | Salary in INR (Yearly) |
कंप्यूटर टीचर | 2.2 लाख से 5.5 लाख |
कंप्यूटर ऑपरेटर | 2.2 लाख से 4.5 लाख |
प्रोग्राम असिस्टेंट | 3.0 लाख से 6.5 लाख |
वेब डिजाइनर | 2.2 लाख से 8 लाख |
जूनियर प्रोग्रामर | 2.0 लाख से 4 लाख |
फ्रीलासिंगऑप्शन | 1.0 लाख से 5 लाख |
ईडीपी असिस्टेंट | 2.5 लाख से 5.5 लाख |
लैब असिस्टेंट | 3.2 लाख से 6.5 लाख |
O Level कंप्यूटर कोर्स के लिए छात्रवृत्ति
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा छात्रों को O Level कोर्स करने की प्रोत्साहन देने के लिए छात्रवृत्ति का आरंभ किया गया है। इसका आरंभ संस्था द्वारा 2003 में किया गया था।
यह छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग तथा महिलाओं के लिए शुरू किया गया था। यह छात्रवृत्ति पाने के लिए कुछ पात्रता भी रखी गई है। जैसे -:
छात्रों को पहले ही प्रयास में परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। इसके अलावा छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्र के पास कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए और आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
O Level Computer Course के लिए आवेदन कैसे करें?
इस कंप्यूटर कोर्स में आवेदन करने के लिए Registration की आवश्यकता होती है, जिसकी सारी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- सबसे पहले NIELIT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा, जहां पर थोड़ा नीचे आने पर आपको Apply online का Option दिखाई देगा।
- Option पर क्लिक करते ही आपके सामने कई तरह के Options नज़र आएंगे, जहां पर आप O Level Course पर क्लिक कर सकते हैं।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने ओ लेवल कोर्स से संबंधित सभी तरह की जानकारियां दिखाई देंगी और साथ ही कुछ नियम एवं शर्तें लिखी होंगी।
- नियम एवं शर्तें के आगे बने बॉक्स पर टिक मार्क कर देना है और I Agree and Proceed पर क्लिक कर देना है।
- प्रोसीड पर क्लिक करते ही आपके सामने कोर्स का फॉर्म खुलकर आ जाएगा जहां पर आप अपनी सभी जानकारियां भरकर सबमिट कर सकते हैं।
- इस तरह आप ओ लेवल कोर्स के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
ओ लेवल से कौन सी जॉब मिलती है?
ओ लेवल से कई प्रकार की जॉब मिलती है जिसकी जानकारी हमने इस लेख में बताइए।
ओ लेवल किस प्रकार का कोर्स है?
ओ लेवल 1 कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स है।
ओ लेवल कितने दिन का होता है?
ओ लेवल कोर्स पूरे 1 साल का होता है जो कि 2 सेमेस्टर में बटा हुआ है।
ओ लेवल में कितने एग्जाम होते हैं?
ओ लेवल में मुख्य रूप से 2 एग्जाम होते हैं परंतु यह चार भागों में बैठे होते हैं। इसलिए छात्रों को ओ लेवल के 4 एग्जाम देने होते हैं। इसकी पूरी जानकारी हमने इस लेख में बताई है।
ओ लेवल के बाद हम क्या कर सकते हैं?
ओ लेवल के बाद कई प्रकार के जॉब कर सकते हैं और साथ ही अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। इसके कई ऑप्शन हमने इस लेख में बताएं हैं।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने जाना की o level course kya hai? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको O level computer course से संबंधित संपूर्ण जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप इस लेख में दी गई जानकारियों से संबंधित कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।
- यह भी पढ़ें: BA करने के फायदे क्या है?
- यह भी पढ़ें: Ignou से B.Ed कैसे करे?
- यह भी पढ़ें: D pharma course क्या है कैसे करे?
- यह भी पढ़ें: बीएससी करने के फायदे