SDM क्या होता है और SDM Officer कैसे बनते हैं?

दोस्तो आज के समय मे ज्यादातर युवाओं सपना होता है कि उन्हें सरकारी नौकरी प्राप्त हो। और उन सभी युवाओं में से कुछ युवा ऐसे भी होते है जिन्हें SDM बनना होता है। क्योंकि उन्हें पता होता है कि SDM एक बड़ी पोस्ट है और इस पोस्ट को काफी powers भी दी जाती है।

परंतु उन युवाओं को sdm बनने का रास्ता ही पता नही होता है। तो यदि आप भी एक ऐसे ही युवा है जिसे नही पता कि sdm kaise bane, तो चिंता करने की कोई बात नही है। 

क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको sdm kaise bane इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है। और साथ मे ही आपको यह भी बताएंगे की SDM की तैयारी कैसे करे ? SDM बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ? और SDM की सैलरी कितनी होती है ? तो चलिए सबसे पहले हम आपको बताते है कि SDM कौन होता है। 

SDM कौन होता है ?

SDM कौन होता है यह जानने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि आखिर SDM का फुल फॉर्म क्या होता है। क्योंकि बहुत से छात्र SDM तो बनना चाहते है परंतु उन्हें SDM का फुल फॉर्म ही पता नही रहता है। तो SDM का फुल फॉर्म  Sub divisional magistrate यह होता है जिसे हिंदी में उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट जिसे कुछ लोग भी कहते हैं। किसी भी जिले की प्रशासनिक सुविधा को बेहतर रखने के लिये SDM को रखा जाता है। 

किसी भी जिले के प्रशासनिक सेवा में SDM एक मुख्य भूमिका निभाता है। सिर्फ इतना ही नही बल्कि एक SDM अधिकारी को राज्य सरकार की तरफ से कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए जाते है और साथ कि कई शक्तियां भी प्रदान की जाती है। SDM इन शक्तियों का उपयोग अपने जिले को अपराध मुक्त करने के लिए और जिले में शांतता रखने के लिए करता है। तो अब आप जान चुके है कि SDM कौन होता है। चलिए अब हम आपको बताते है कि SDM का काम क्या होता है।

SDM का क्या काम होता है ? 

क्या आपको यह बात पता है कि यदि किसी राज्य के जिले SDM का पद खाली रह जाए तो उस जिले की  प्रशासनिक सेवा रुक जाएगी और उस जिले में अपराध बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा और लोग भी अनियंत्रित हो जाएंगे। तो इसी कारण किसी भी जिले को चलाने के लिए SDM होना बेहद जरूरी होता है। SDM एक ऐसा पद है जिसपर बहुत सी जिम्मेदारियां होती है और बहुत से काम करने होते है, तो वह कौन से काम है जो एक SDM को करने होते है इसके बारे में हम आपको नीचे बता रहे है। 

  1. SDM उसके जिले में होने वाली सभी गैरकानूनी  कार्यवाही पर निगरानी रखता है। सिर्फ इतना ही नही बल्कि SDM यह SDM के जिले में आने वाले सभी जमीनों के कागजो का लेखा जोखा के तरफ भी ध्यान देता है। 
  1. विवाह रजिस्ट्रेशन से संबंधित भी सभी प्रकार के गतिविधियों और कार्यो पर ध्यान रखना भी एक SDM का ही काम होता है। 
  1. किसी भी प्रकार के लाइसेंस को रद्द करना और लाइसेंस को रिन्यू करने का काम भी SDM के ही अंडर में आता है। 
  1.  लोकसभा में जितने भी चुनाव होते है तो उन चुनावो को अच्छे से करवाने का काम भी SDM के अंतर्गत ही आता है। 
  1. जिले के लोगो के हित में आने वाले सभी कार्यो पर SDM अपनी राय देता है और एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

तो अब आप जान चुके है कि SDM कौन कौन से काम करता है। चलिए अब हम आपको बताते है कि SDM कैसे बनते है। 

SDM Kaise Bane ? ( SDM कैसे बने )

यदि आप ऐसा सोच रहे होंगे कि SDM कोई भी बन सकता है तो आप गलत सोच रहे है क्योंकि SDM का पद हासिल करने के लिए आपको UPSC के अंतर्गत होने वाली CSE exam को पास करना होता है। और आप यह बात तो जानते ही होंगे कि UPSC क्रैक करने के लिए कितनी मेहनत करनी होती है। लेकिन यदि आप मेहनत करने के लिए और बहुत पढ़ाई करने के लिए तैयार है तो आप इस एग्जाम को पास करके SDM बन सकते है। जैसे ही आप CSE की एग्जाम पास करते है तो सबसे पहला पद आपको SDM का ही मिलता है। 

शायद ही आपको यह बात पता होगी कि हर साल इस परीक्षा में 8 से 10 लाख छात्र बैठते है और उनमें से केवल 500 या 600 छात्र ही इस एग्जाम को पास कर पाते है। यदि आप यह एग्जाम पास करना चाहते है तो पहले से ही आपको अपने लक्ष्य को निर्धारित करना होगा और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी। वैसे भी इन दिनों इंटरनेट के माध्यम से इतनी सुविधाएं उपलब्ध हो गयी है कि आपको इधर उधर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। 

आप UPSC के अंतर्गत आने वाली इस एग्जाम की पढ़ाई यूट्यूब के माध्यम से कर सकते है। और इंटरनेट से इस एग्जाम के पुराने पेपर्स डाउनलोड करके उनको सॉल्व करके देख सकते हो। आज इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट्स भी है जो कि ऑनलाइन टेस्ट सीरीज की सुविधा देती है तो ऐसे में आप उन वेबसाइट्स पर जाकर भी टेस्ट सीरीज का लाभ उठा सकते है। 

SDM की तैयारी कैसे करे ?

यदि आप SDM बनना चाहते है तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि आखिर SDM बनने के लिए तैयारी कैसे की जाती है। तो चलिए नीचे हम आपको कुछ पॉइंट्स बताते है जिनको ध्यान में रखकर आप SDM की तैयारी कर सकते है। 

  1. यदि आपको SDM बनना चाहते है और आप अभी दसवीं या बारवी में है तो आपको अब से ही UPSC की पढ़ाई चालू कर देनी चाहिए। 
  1. आपको हररोज न्यूज़ पेपर पढ़ना चाहिए और हा हिंदी न्यूज़पेपर के साथ साथ ही अंग्रेजी न्यूज़पेपर भी पढ़े।
  1. आपको डेली करंट अफेयर्स पढ़ना चाहिए इससे आपकी जनरल नॉलेज बेहतर होने लगेगी। 
  1. आपको उस विषय मे खुद को मजबूत बनाना पड़ेगा जिस विषय मे आप सबसे ज्यादा कमजोर है। 
  1. यदि हो सके तो आपको UPSC की कोई अच्छी ट्यूशन सेंटर जॉइन कर लेनी चाहिए ताकि आपको पढ़ाई करने में आसानी जाए। 
  1. पढ़ाई करने के लिए आपको अपना एक टाइम टेबल बना लेना चाहिए और टाइम टेबल बनाने के बाद उस टाइम टेबल को फॉलो भी करना है। 
  1. आपको पिछले पांच वर्षों के सभी पेपर्स इंटरनेट से डाउनलोड कर लेना है और उन सभी पेपर्स को सॉल्व करके उनकी प्रैक्टिस करना है। 

 SDM बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?

यदि आप SDM बनना चाहते है तो सबसे पहले आपको उन सभी योग्यताओ को पूरा करना चाहिए जो कि रखी गयी है। तो चलिए नीचे हम आपको उन सभी योग्यताओं के बारे में बताते है। 

  1. SDM बनने के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना आवश्यक है। 
  1. SDM बनने के लिए आवेदक के पास डिग्री होना आवश्यक है। यदि आवेदक डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ रहा है तो ऐसे में भी वह इस पोस्ट के लिए फॉर्म भर सकता है। 
  1. इस पद के लिए आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष की होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 32 वर्ष की होनी चाहिए। 
  1. SDM के लिए कोई भी हाइट निर्धारित नही की गई है। यदि आपकी हाइट एवरेज है तो भी आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। 

SDM की सैलरी कितनी होती है ?

जैसा कि हमने आपको पहले ही कहा है कि SDM यह एक बड़ा पद है जिसके कारण SDM की सैलरी भी बहुत ज्यादा होती है। तो इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति की सैलरी लगभग 50 हज़ार रुपये से लेकर 60 हज़ार रुपये प्रति माह होती है। और फिर SDM का जैसे जैसे प्रमोशन होता है वैसे वैसे इनकी सैलरी और बढ़ने लगती है। तो अब आप जान चुके है कि SDM की सैलरी कितनी होती है। 

SDM को कौन कौन सी सुविधाएं दी जाती है ?

यह एक सरकारी नौकरी होने के कारण SDM को कई सारी सरकारी सुविधाएं दी जाती है। चलिए नीचे हम आपको उन सभी सरकारी सुविधाएं के बारे में बताते है। 

  1. SDM को रहने के लिए सरकार की ओर से सरकारी बंगला दिया जाता है। 
  1.  जो बंगला SDM को रहने के लिए दिया जाता है वहा पर उसे सिक्योरिटी गार्ड और बावर्ची भी दिए जाते है। 
  1. SDM और उसके परिवार को सरकार की ओर से फ्री हॉस्पिटल की सुविधाएं भी दी जाती है। 
  1. SDM ऑफिसर को ऑफिस में जाने आने के लिए वाहन भी दिया जाता है, और इस वाहन के लिए पेट्रोल का खर्चा भी सरकार ही उठाती है। 

SDM Kaise Bane FAQ

SDM का फुल फॉर्म क्या होता है ?

SDM का फुल फॉर्म  Sub divisional magistrate यह होता है जिसे हिंदी में उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट जिसे कुछ लोग भी कहते हैं।

SDM बनने के लिए कौन सी परीक्षा देनी होती है ?

SDM बनने के लिए UPSC में CSE की परीक्षा देनी होती है। 

SDM के लिए आयु सीमा कितनी रखी गयी है ?

इस पद के लिए आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष की होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 32 वर्ष की होनी चाहिए।

SDM की सैलरी कितनी होती है ?

इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति की सैलरी लगभग 50 हज़ार रुपये से लेकर 60 हज़ार रुपये प्रति माह होती है।

क्या SDM को सरकार की ओर से रहने के लिए बंगला दिया जाता है ?

जी हां, SDM को सरकार की ओर से रहने के लिए बंगला दिया जाता है। 

Conclusion – 

तो दोस्तो इस लेख में हमने आपको SDM kaise bane इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल पूछना हो तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। 

Leave a Comment