Smart कैसे बने | हैंडसम कैसे दिखे ज़बरदस्त टिप्स यहाँ देखे

Smart kaise bane: आज के समय में लगभग हर व्यक्ति स्मार्ट बनना चाहता है। क्योंकि हर जगह स्मार्ट वर्क करने वाले और स्मार्ट व्यक्तियों को ही प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए अक्सर लोग यह सोचते हैं कि वह अपने जीवन में Smart kaise bane? 

अगर आप भी अपने अन्य दोस्तों की तरह स्मार्ट बनना चाहते हैं तो आज का यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। क्योंकि आज के इस लेख में हम जानेंगे कि Smart kaise bane? साथ ही हम कुछ ऐसे आदतों के बारे में जानेंगे कि जिससे आप समझ पाएंगे कि सबसे अलग कैसे देखें या आकर्षक कैसे बने इत्यादि।

स्मार्ट कौन होता है?

अक्सर लोग यही सोचते हैं कि स्मार्ट वही व्यक्ति होते हैं जो अच्छे कपड़े पहनते हैं या चेहरे से सुंदर दिखते हैं। परंतु ऐसा नहीं है Smart उन व्यक्तियों को कहा जाता है जो अपनी काबिलियत से और अपने कौशल से किसी भी काम को आसानी से कर पाए और अच्छी ऊंचाई तक पहुंच पाए।

केवल अच्छा दिखना ही Smartness नहीं कहा जाता है। अगर आप अच्छे दिखते हैं और अच्छे कपड़े पहनते हैं लेकिन आपके अंदर किसी भी प्रकार का कोई कौशल नहीं है तो आप स्मार्ट नहीं कहलाएंगे। 

स्मार्ट कैसे बने? । smart kaise bane

कोई भी व्यक्ति रातों-रात स्मार्ट नहीं बन जाता है। बल्कि इसके लिए हमें मेहनत करनी पड़ती है और अपने कुछ आदतों को भी बदलना पड़ता है।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिसे देखकर लगता होगा कि वह बचपन से ही स्मार्ट है परंतु ऐसा नहीं है। उन्होंने बचपन से ही अपने अंदर कुछ ऐसी आदतों को अपनाया है, जिसके कारण भी होशियार हैं और Grow कर रहे हैं।

  1. दिमागी कसरत करें

अगर आप स्मार्ट बनना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसी चीजें करनी चाहिए जिससे आपका दिमाग विकसित हो सके। जैसे आप रूबी क्यूब जैसे पजल्स को समझाने का अभ्यास करें। आपके अंदर जो भी कला है उसका विकास करें जैसे सिंगिंग करना, डांसिंग करना, पेंटिंग करना इत्यादि।

आप दिमागी कसरत करने के लिए कहानियां या कविताएं भी लिख सकते हैं जिससे कि आपकी सोचने और समझने की शक्ति का विकास होता है और आप एक अलग हस्ती के रूप में उभर कर आते हैं।

  1. हमेशा सबसे अच्छा व्यवहार रखें

अपने जानने वालों से या किसी भी व्यक्ति से हमेशा अच्छा व्यवहार ही रखना स्मार्टनेस कहलाता है। यानी कि अपनी बातों से दूसरों को confuse ना करें हमेशा अस्पष्ट बातें बोले। साथ ही दूसरों की बातों को भी सुने और उन्हें सही समाधान दे।

हमेशा लोगों की मदद करें और अपने अंदर दया की भावना रखें। क्योंकि अक्सर लोग ऐसे ही लोगों को ज्यादा याद रखते हैं जिन्होंने उनके प्रति दया दिखाई हो या उनकी मदद की हो।

  1. अपने से ज्यादा स्मार्ट लोगों के साथ समय बिताएं

आप ज्यादा से ज्यादा उन लोगों के साथ घूमे जो आपसे ज्यादा स्मार्ट है। क्योंकि अक्सर वे आपसे ऐसी बातें करेंगे जिससे कि आपके दिमाग का विस्तार हो पाएगा।

अगर आप नए-नए चीजों के बारे में जानना चाहते हैं या अपनी Dressing Sense अच्छी करना चाहते हैं तो आप ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं जिनमें यह quality पहले से ही है, ताकि आप उनसे यह सारी चीजें सीख सके। 

यह भी पढ़ें: एक्टर कैसे बने? पायें पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: Arts stream में career options hindi

यह भी पढ़ें: अमीर कैसे बने? अमीर बनने के टिप्स और ट्रिक्स

  1. ज्यादा से ज्यादा कौशल का विकास करें

आपको अपने अंदर कौशलों का विकास करना होगा। जैसे कि आप स्मार्ट बनने के लिए अलग-अलग प्रकार के Skills सीख सकते हैं। जैसे आप Writing सीख सकते हैं या आप जिस भी Profession में काम कर रहे हैं उससे संबंधित Skills अपने अंदर Develop कर सकते हैं।

ऐसा करने से आप अपने क्षेत्र के इस केस में बहुत ही बेहतर बन जाएंगे और दूसरों से ज्यादा ज्ञान अर्जित करने पर आप उनसे भी ज्यादा ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। 

  1. ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ें 

किताबें पढ़ने का अर्थ है कि केवल आप अपने स्कूल या कॉलेज की किताबें ना पड़े बल्कि कुछ अलग किताबें भी पढ़ें जिससे कि आपको अलग-अलग तरह के ज्ञान मिल सके।

अब ऐसा भी नहीं है कि आप बॉलीवुड या सेलिब्रिटी से संबंधित पढ़ाई करें बल्कि आप Investing से संबंधित, Habit change करने से संबंधित, इत्यादि किताबें पढ़ सकते हैं। जिससे कि आपके अंदर एक नए कौशल का विकास हो।

  1. सभी सामाजिक चीजों का ध्यान रखें

अगर आप अपने दोस्तों से मिलते हैं तो ऐसा आपके साथ हमेशा होता है कि जिन चीजों के बारे में आपके दोस्तों को जानकारी है उसके बारे में आपको जानकारी नहीं है। जिससे कि लोग आपको स्मार्ट नहीं समझते हैं।

इसलिए इन सभी चीजों की पूरी जानकारी रखें कि आपके चारों और देश में क्या या आपके शहर में क्या चीजें घट रही है। इसके साथ ही आप Entertainment से संबंधित भी कुछ जानकारियां रखें ताकि आप अपने दोस्तों में घुल मिलकर बातें कर पाएं। 

  1. अपनी Dressing Sense अच्छा करें

जैसा कि आप जानते हैं लोग कई बार हमारे कपड़ों को देखकर भी यह जान लेते हैं कि हम स्मार्ट है या नहीं। इसलिए हमें अपना Dressing Sense भी अच्छा रखना होगा। यानी कि आपको यह ध्यान देना चाहिए कि किन जगहों पर और किन परिस्थितियों में आपको कैसे वस्त्र पहने हैं।

यदि आप दोस्तों से मिलने जा रहे हैं तो आप कैजुअल कपड़े पहन कर जा सकते हैं अगर आपको लगता है कि आप अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा रहे हैं तो वहां आपके कपड़े कैजुअल से थोड़ा बेहतर हो सकता है इत्यादि।

  1. अपनी Body Language पर काम करें

हमें अपनी Body Language सही रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। क्योंकि अगर हम किसी से भी बात करते समय अपने शरीर को हिलाते हैं या इधर उधर देखते हैं तो यह स्मार्टनेस नहीं कहलाती है।

आप लोगों से बात करें तो आंखों से आंखें मिलाकर बात करें। अगर कोई भी व्यक्ति आपसे अपने कुछ बात कह रहा है तो उसे ध्यान पूर्वक सुने और उसे बीच में ना टोके, बातें करते समय हाथों को ज्यादा ना हिलाएं, इत्यादि।

  1. अपनी रोजाना आदतों को सुधारें

अगर आप स्मार्ट बनना चाहते हैं तो आपको अपनी रोजाना आदतों को भी सुधारना होगा। जैसे – आपको रोज समय से सोना या उठना बहुत जरूरी है। क्योंकि अक्सर देरी से सोने और उठने से भी हमारा शरीर स्वस्थ नहीं रहता है जिसके कारण हम स्मार्ट नहीं दिखते हैं।

इसके अलावा समय पर खाना और समय पर सारा कार्य करना जरूरी है ताकि हम हमेशा Update रहें और खुश रहें।

  1. रोजाना एक्सरसाइज करें

स्मार्ट बनने के लिए एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी है। क्योंकि इससे हमारी Body  सही Shape  में रहती है और कोई भी कपड़े हमारे ऊपर बहुत ही अच्छे लगते हैं। कई बार हम कपड़े तो अच्छे पहनते हैं लेकिन अगर हमारी Body  का Shape  सही नहीं है तो वह कपड़े हमारे ऊपर ज्यादा अच्छे नहीं लगेंगे। जिसके कारण हम लोगों के सामने स्मार्ट नहीं लगते हैं। 

इसके साथ ही एक्सरसाइज करने से आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है और आपके चेहरे पर भी निखार रहता है। जिससे कि आप स्मार्ट दिखते हो। 

यह भी पढ़ें: साइंटिस्ट कैसे बनें? पूरी जानकारी हिंदी में

यह भी पढ़ें: डॉक्टर कैसे बने जाने पूरी जानकारी

  1. रोजाना कुछ Productive कार्य करें

हमेशा Busy  रहना और Productive कार्य करने में बहुत ही अंतर होता है। लोग यह सोचते हैं कि आज उन वे दिनभर Busy  थे इसका मतलब यह है कि आज उन का दिन बहुत ही Productive रहा है। परंतु अगर आप किसी भी फालतू कामों को करने हमेशा Busy  रहना और Productive कार्य करने में बहुत ही अंतर होता है।

लोग यह सोचते हैं कि आज उन वे दिनभर Busy  थे इसका मतलब यह है कि आज उन का दिन बहुत ही Productive रहा है। परंतु अगर आप किसी भी फालतू कामों को करने में Busy  थे या मोबाइल Scroll करने में Busy  थे तो वह Productive नहीं कहलाएगा। Productive कार्य करना वह कार्य होता है जिसमें कि आपने कुछ ऐसा कार्य किया हो कि भविष्य में आपको लाभ हो सके। 

  1. अपनी बात अन्य लोगों के साथ भी साझा करें

अगर आप कुछ नया सीखते हैं तो उसे दूसरों के साथ जरूर शेयर करें। क्योंकि यह कार्य आप को Smart बनाता है। क्योंकि इससे लोगों को यह लगता है कि आप Knowledge sharing कर रहे हैं जो कि अर्थ पूर्ण है।

  1. बात करने की कौशल को बढ़ाएं

कई बार एक Smart Person वही कहलाता है, जिसके अंदर अच्छी बात करने की क्षमता होती है। जिसे हम कम्युनिकेशन Skills भी कहते हैं। कई बार जब आप किसी भी बात को कहने के लिए Volunteer करते हैं या सामने जाकर किसी भी बात को बेझिझक कर सकते हैं तो लोग आपको स्मार्ट समझते हैं।

वहीं अगर आप अपनी टीम में चुप हैं और अपनी तरफ से कोई भी इनपुट नहीं रख रहे हैं तो लोगों को यह लगेगा कि आप स्मार्ट नहीं है। इसलिए communication Skills का आना बहुत ही जरूरी है।

  1. खुद का विश्लेषण करें 

आपको खुद का विश्लेषण भी करना जरूरी है। यह जानने के लिए कि आपने दिन भर में क्या सीखा और आपको अभी किस चीज पर काम करने की जरूरत है।

कई बार लोगों में कौशल होते हैं परंतु Dressing Sense पर काम करने की जरूरत होती है, कई लोगों को अपनी आदतों को सुधारने की जरूरत होती है। तो इसलिए आपको अपने अंदर यह विश्लेषण करना है कि आप में क्या चीजें पहले से हैं और आपको क्या विकसित करना है?

  1. नेगेटिव लोगों से दूर रहें।

कई बार नकारात्मक बातें आपको कमजोर बनाती है और आपका आत्मविश्वास भी गिर आती है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहे जो नकारात्मक बातें करते हैं।

आपको अपने आपको हमेशा सकारात्मक रखना है तो आपको ऐसे लोगों के साथ रहना होगा जो सकारात्मक बातें करते हो और ज्यादा से ज्यादा खुश रहते हो। 

यह भी पढ़ें: CA कैसे बने?

यह भी पढ़ें: फिल्म डायरेक्टर कैसे बनें?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चेहरे को स्मार्ट कैसे करें?

हमेशा खुश रहे और कोशिश यह करें कि आपके चेहरे पर पिंपल्स या डार्क सर्कल्स ना हो। इसके अलावा आप अपने चेहरे पर हमेशा एक स्माइल रखें जिससे कि आपका चेहरा स्मार्ट दिखेगा।

अपने आप को स्मार्ट कैसे बनाएं?

अपने आपको स्मार्ट बनाने के लिए आपको अपनी आदतों को बदलना होगा जिसकी जानकारी हमने इस लेख में बताई है।

पढ़ाई में स्मार्ट कैसे बने?

पढ़ाई में स्मार्ट बनने के लिए आपको ज्यादा समय पढ़ाई करने की जरूरत है। इसके अलावा आप केवल अपने विषयों से संबंधित ही नहीं बल्कि कुछ अन्य कौशल से संबंधित किताबे भी पढ़ें जिससे कि आप की जानकारी और बढ़ सके।

सबसे अलग कैसे दिखें?

अगर आपके अंदर अलग-अलग प्रकार के कौशल होंगे तो आप अपने परिवार में या दोस्तों में सबसे अलग दिख सकेंगे। इसलिए अपने अंदर अलग-अलग तरह के Interpersonal Skills को विकसित करें।

खुद को स्टाइलिश कैसे बनाएं?

यदि आप खुद को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो आपको अच्छे वस्त्रों का चुनाव करना होगा। साथ ही अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग वस्तुओं का चुनाव करना आपको स्टाइलिश बनाता है। 

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि smart kaise bane? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप स्मार्ट बनने के कोई अलग-अलग आदतों को जान पाए होंगे। यदि आप इस लेख से संबन्धित कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हो तो हमे कमेंट करें। 

Leave a Comment