VDO Full Form Hindi – ग्राम विकास अधिकारी से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

जो लोग ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखते है उन्हें पता होता है कि vdo क्या होता है।  परंतु यदि आपका ग्रामीण क्षेत्र से कोई ताल्लुक नही है और आपको नही पता कि vdo kya hota hai तो कोई बात नही। क्योंकि इस लेख में हम आपको vdo full form In hindi में जानकारी देने वाले है। 

बहुत कम लोग ऐसे होते है जो vdo के बारे में जानकारी रखते है, और यह बात भी बहुत कम लोगो को पता है कि VDO को ग्राम विकास अधिकारी कहा जाता है, यह एक सरकारी पद होता है और साथ ही यह एक सम्मानित पद भी होता है। यदि कोई स्टूडेंट ऐसा है जो ग्राम विकास अधिकारी बनना चाहता है, तो उसके मन मे VDO पद से जुड़े काफी सवाल होते है। तो यहां पर आज आपको VDO पर से जुड़े सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। तो चलिए सबसे पहले हम आपको VDO का फुल फॉर्म ही बताते है। 

VDO Full Form In Hindi

तो VDO का फुल फॉर्म Village Development Officer यह होता है जिसे लोग हिंदी में ग्राम विकास अधिकारी भी कहते है और कुछ लोग ग्राम पंचायत अधिकारी के नाम से भी इन्हें जानते है। ग्राम विकास अधिकारी का मुख्य काम ग्रामीण स्तर पर होने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को लोगो तक पहुचाना होता है और साथ ही ग्रामीण विकास के लिए कार्य करना भी इन्ही का काम होता है। एक ग्राम विकास अधिकारी को उसके कार्य के दौरान दो या तीन या फिर इससे भी ज्यादा ग्राम पंचायत दी जा सकती है। तो अब आप VDO का full form जान चुके है। 

VDO क्या होता है

जैसे कि हमने आपको ऊपर ही बता दिया है कि vdo का मतलब Village Development Officer यह होता है जिसे हिंदी में ग्राम विकास अधिकारी कहा जाता है। यह अधिकारी ग्रामीण विकास हेतु कार्य करता है। भारत सरकार और राज्य सरकार ग्रामीण लोगो के लिए जो भी योजनाएं शुरू करती है वह सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण लोगो तक पहुंचे इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास अधिकारी की ही होती है। 

VDO यह सरपंच के साथ मिलकर गांव के और भी काम देखता है जैसे कि सड़क निर्माण का काम, जल व्यवस्था का काम, सरकारी भवन निर्माण जैसे और भी बहुत से कार्य देखता है। यदि आप VDO की पोस्ट पाना चाहते है तो इसके लिए आपको ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा देनी होती है। यह परीक्षा अलग अलग राज्य के अनुसार होती है। 

VDO के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए

बात जब VDO के योग्यता की आती है तब यह अलग अलग राज्य की भिन्न योग्यता हो सकती है। इसीलिए जब भी आप VDO के लिए आवेदन करोगे तब अपने राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट को जरूर चेक करे। और यदि आप VDO के पद की योग्यता पूरी करते है तभी आप इस पद के लिए आवेदन करे अन्यथा आपका आवेदन कैंसिल हो जाएगा। 

वैसे तो ग्राम विकास अधिकारी के लिए सभी राज्य की अलग अलग योग्यता है परंतु कुछ योग्यताएं ऐसी है जो सभी राज्य की एक समान है। तो नीचे हम आपको वही योग्यताएं बता रहे है 

  1. यदि आप VDO के पद के लिए आवेदन कर रहे है तो आपके पास सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से बारवी पास होना अनिवार्य है। कुछ राज्य ऐसे भी है जहां पर आपको ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। 
  1. आपके पास बेसिक कंप्यूटर कोर्स के सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। यदि आपके पास कोई कंप्यूटर सर्टिफिकेट नही है तो कंप्यूटर कोर्स की परीक्षा देकर इसे प्राप्त कर ले।
  1. VDO पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से लेकर 40 वर्ष तक कि होनी चाहिए। यह अलग अलग राज्य के अनुसार अलग अलग हो सकती है। 
  1. VDO पद के लिए, यदि आवेदक SC/ST कैटेगिरी कैंडिडेट है तो 5 साल तक की छूट दी जाती है, वही यदि आवेदक ओबीसी कैटेगरी कैंडिडेट है तो 3 साल तक कि छूट दी जाती है। 

यदि आप ऊपर दी गयी योग्यता को पूरा करते है तभी आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। चलिए अब हम आपको बताते है कि आप VDO कैसे बन सकते है।

VDO कैसे बने

यदि आप VDO बनना चाहते है तो सबसे पहले तो आपको इस पद के लिए रखी गयी योग्यता को पूरा करना है। यदि आप इसकी योग्यता को पूरा करते है तो उसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया को पूरा करना होता है। तो आगे आपको कौन सी प्रक्रिया को पूरा करना है यह हम आपको नीचे बता रहे है। 

VDO पद की चयन प्रक्रिया तीन चरणों मे होती है जिसमे सबसे पहले आपकी लिखित परीक्षा होती है, उसके बाद आपकी ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा होती है, और अंत मे आपके डाक्यूमेंट्स वेरीफाई किए जाते है। 

आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि कई राज्यो में इस पद के लिए इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट भी ली जाती है। 

यह सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद  मेरिट लिस्ट जाहिर की जाती है, यदि इस लिस्ट में आपका नाम शामिल होता है तो आपको VDO की ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। और इस तरह से आप ग्रामीण विकास अधिकारी बनते है। 

VDO पद के लिए कितनी सैलरी होती है ?

यदि आप VDO का पद हासिल करते है तो आपकी सैलरी 20000 रुपए से लेकर 30000 रुपये तक कि होती है। हालांकि यह हर राज्य की अलग अलग हो सकती है। VDO की सैलरी पूरी तरह से आप जिस राज्य के है उस पर निर्भर करती है। 

VDO पद के लिए तैयारी कैसे करते है

जैसा कि आप सभी लोग जानते ही है कि यह एक सरकारी नौकरी है, और आज के समय मे सरकारी नौकरी पाना मुश्किल काम हो गया है। इस नौकरी को प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। चलिए नीचे हम आपको कुछ पॉइंट्स बताते है कि आपको किस तरह से पद के लिए तैयारी करना है।

  1. इस पद की तैयारी करने के लिए सबसे पहले आपको इस पद का सिलेबस देख लेना है। सिलेबस देखने के बाद आपको सिलेबस के अनुसार टाइम टेबल बनाना है।
  1. इस पद के परीक्षा में तीन सेक्शन होते है जिसमे सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग रहती है। आपको इन सेक्शन पर ही प्रश्न पूछे जाएंगे, तो इसकी तैयारी आपको अच्छे से करना है। 
  1. आपको न्यूज़ पेपर पढ़ना है क्योंकि सामान्य ज्ञान में आपको जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाते है। 
  1. आपको पिछले परीक्षा के सभी पेपर्स के प्रश्न सॉल्व करके देखना है। 

VDO Full Form Hindi FAQ

VDO का फुल फॉर्म क्या होता है ?

Village Development Officer यह होता है जिसे हिंदी में ग्राम विकास अधिकारी भी कहते है।

VDO का कार्य कौन सा होता है ?

VDO यह अधिकारी ग्रामीण विकास हेतु कार्य करता है और साथ ही भारत सरकार और राज्य सरकार ग्रामीण लोगो के लिए जो भी योजनाएं शुरू करती है वह सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण लोगो तक पहुंचे इसकी जिम्मेदारी भी VDO की होती है।

क्या VDO पद के लिए परीक्षा देनी होती है ?

जी हां, आपको VDO पद के लिए सरकारी परीक्षा देनी होती है।

VDO की salary कितनी होती है ?

VDO की सैलरी 20000 रुपये से लेकर 30000 रुपये तक की होती है। 

VDO पद के लिए क्या पढ़ाई करे ?

VDO पद के लिए आपको सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग की पढ़ाई करनी है। 

Conclusion – 

तो दोस्तो इस लेख में हमने आपको VDO Full Form In Hindi के बारे मे विस्तार से जानकारी दी है। हम आशा करते है कि यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे। 

Leave a Comment